इंडियन ब्राइड पर खूब सूट करेंगे ये 7 ट्रैंडी Lip Shades

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 12:51 PM (IST)

मेकअप में लिप कलर्स की अहम भूमिका होती है क्योंकि यह चेहरे को ग्लैमरस लुक देता है। वहीं अगर बात इंडियन ब्राइड की करें तो उसकी ज्वैलरी और आउटफिट के साथ मेकअप काफी मायने रखता है। वहीं दुल्हन के होंठो पर लगा लिप शेड पर्सनैलिटी को और बढ़ा देता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आज हम आपको 7 ब्राइडल लिप शेड्स के बारे में बताएंगे, जो इंडियन ब्राइड की स्किन टोन को काफी सूट करते है और सेक्सी लुक देते है। तो आइए देखते हैं 2018 के लिप कलर ट्रैंड, जिन्हें भारतीय दुल्हन बिना किसी दिक्कत के आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

 

 

Warm matte red shade


यह वॉर्म मैट रैड कलर काफी ट्रैंडी हैं जो हर तरह की स्किन टोन पर सूट कर जाता है। वहीं यह कलर सभी कलर की आउटफिट पर अच्छा लगता है। अगर आपको भी यह कलर पसंद है तो अपनी शादी यह लिप शेड जरूर ट्राई करें जो आपको बोल्ड लुक देगा। 

 

Berry pink shade
बेरी पिंक शेड्स डस्की कॉम्पलैक्शन स्किन पर काफी सूट करता है। वहीं यह कलर बाकी स्टोन वाली दुल्हनें भी ट्राई कर सकती है क्योंकि यह ब्राइड के लिए परफैक्ट और ट्रैंडी शेड्स है। 

 

Cherry red shade


रैड लिप शेड में फेयर कॉम्पलैक्शन को बेरी रैड शेड काफी सूट करता है। वहीं यह इंडियन स्किन टोन पर भी ग्लैमर लुक देता है। इसके अलावा आप चाहे तो क्रेनबेरी रैड, डीप रैड, कोरल रैड या वाइन रैड भी ट्राई कर सकती है। 

 

Velvet matte shade


यह काफी यूनिक लिप शेड है। अगर आप बोल्ड रैड ट्राई नहीं करना चाहती तो ब्राउन, रैड और कोरल शेड का यह मिक्सचर शेड काफी अच्छा ऑप्शन है, जो न केवल आप शादी के दिन बल्कि शादी के बाद भी ट्राई कर सकती है। 

 

Peachy brown shade


अगर आप अपने होंठों को नैचुरली शेड देना चाहती है तो यह कलर सबसे अच्छा है क्योंकि यह लिप शेड् न्यूडी कलर में आता है जो लाइट होता है। यह कलर मीडियम से लेकर डस्की स्किन पर काफी सूट भी करता है। 

 

Warm pink shade


यह दुल्हन के चेहरे को ब्राइट लुक देगा। इस कलर को सभी तरह की स्किन टोन वाली लड़किया ट्राई कर सकती है। इसके अलावा नाइट वैडिंग के लिए भी यह कलर सबसे अच्छा ऑप्शन है। 

Content Writer

Sunita Rajput