69th National Film Awards 2023: आलिया और कृति सेनन ने मारी बाजी, बेस्ट एक्टर बने अल्लू अर्जुन

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 06:39 PM (IST)

भारतीय सिने जगत के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह का  आयोजन शुरू हो चुका है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। एक बार फिर आलिया भट्ट का देखने को मिला, हालांकि इस बार कीर्ति सैनन ने भी उन्हें जबरदस्त टक्कर दी। यहां देखिए विजाताओं की पूरी लिस्ट।


आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी', कीर्ति सैनन को ‘मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार। 
 
‘द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार। 

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को मिला सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार।

आरआरआर' को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार।

अल्लू अर्जुन को तेलुगु फिल्म 'पुष्पा: द राइज (पार्टी 1)' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।


ये अवार्ड फंक्शन हर साल नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। नेशनल अवार्ड फंक्शन में भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत के सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह में से एक है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। 1973 में भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भारतीय पैनोरमा के साथ प्रशासित किया गया है।


बता दें कि इस बार बेस्ट एक्टर की रेस में जोजू जॉर्ज, कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल था। कई साउथ मूवीज भी दौड़ में शामिल था। वहीं बेस्ट फिल्म के लिए जोजू जॉर्ज की मलयालम मूवी Nayattu, आर माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और सूर्या की जय भीम के बीच कड़ी टक्कर है। आप इस कार्यक्रम को पीआईबी इंडिया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल और उनके यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी लाइव देख सकते हैं। 

Content Writer

vasudha