67th Filmfare Awards में ''शेरशाह'' का रहा दबदा, जानिए इस साल कौन बनी बेस्ट एक्ट्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 03:06 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और चर्चित अवॉर्ड्स ‘67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ की घोषणा हो चुकी है। फिल्मफेयर का इंतजार सेलिब्रिटी के साथ- साथ आम जनता को भी रहता है। लोग यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आखिर किसकी झोली में कौन सा अवॉर्ड आया है। इस  अवॉर्ड फंक्शन में जहां  रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की तो वहीं रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट कर पूरी शाम को रंगीन बना दिया। चलिए विनर्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर

PunjabKesari
अवॉर्ड्स लिस्ट


लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : सुभाष घई 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : बी प्राक (मन भरिया, शेरशाह)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : असीस कौर

बेस्ट म्यूजिक एल्बम : शेरशाह

बेस्ट लिरिक्स: कौसर मुनिर (लहरा दो, फिल्म 883)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) – विक्की कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – विद्या बालन (शेरनी)

बेस्ट डायरेक्टर – विष्णु वर्धन (‘शेरशाह’)

बेस्ट फिल्म- ‘शेरशाह’

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- ‘सरदार उधम’

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- साई तमहान्कर (मिमी)

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)- कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (83)

बेस्ट डायलॉग्स – दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)

बेस्ट स्क्रीनप्ले – शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)

बेस्ट साउंड डिसाइन : सरदार उधम

बेस्ट कोरियोग्राफी : विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे)

PunjabKesari

फिल्मफेयर में 'शेरशाह' ने कई अवॉर्ड अपनी झोली में डाले। 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। वहीं 90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। सुभाष घई ने इंडियन सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static