डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची 60 महिलाएं निकली HIV+, जांच में जुटे अधिकारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 02:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ के एक अस्पताल में पिछले 16 महीनों में 60 से भी ज्यादा महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव मिली हैं। गर्भवती महिलाओं के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप सा मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले पर बताया है कि वह टीम पर नजर रख रहे हैं। पॉजिटिव पाई गई महिलाओं का एआरटी सेंटर के जरिए इलाज भी चल रहा है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सारे महिलाओं का इलाज चल रहा है और उन्हें दवाई भी दी जा रही है। सारी महिलाएं एकदम स्वस्थ हैं। इन महिलाओं में से 35 महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने शिशुओं को जन्म दिया है। हालांकि डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि इन महिलाओं ने कितने शिशुओं को जन्म दिया है।

ऐसे सामने आई महिलाएं के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर 

एआरटी सेंटर की रिपोर्ट्स की मानें तो 2022-23 में इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के 33 नए मामले भी दर्ज किए हैं। वहीं जुलाई में 13 नए मामले भी दर्ज हुए थे। इसके अलावा 35 गर्भवती महिलाएं पहले से ही एचआईवी संक्रमित पाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सब महिलाओं का इलाज एआरटी विभाग में चल रहा है और उन सबकी हालत एकदम ठीक है। वहीं नवजात बच्चों में एचआईवी की जांच उनके 18 महीने पूरे होने पर ही की जाएगी। 

नहीं पता चला अभी तक कारण 

वहीं अस्पताल के सीएमओ ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि मेरठ के अस्पताल में 60 महिलाओं में एचआईवी के मामले सामने आए हैं। यह सभी महिलाएं और नवजात शिशु एकदम स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी प्रभावित महिलाओं की सूची नहीं हैं इन्हें एचआईवी कैसे हुआ इसका कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा इस मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी चुकी है।

Content Writer

palak