हेयर प्रोडेक्ट ही नहीं इन 6 कारणों से भी झड़ते है बाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 03:57 PM (IST)

मौसम कोई भी हो, अक्सर महिलाओं में झड़ते बालों की समस्या पाई जाती हैं। झड़ते हुए बाल सोने के तकिए से लेकर कमरे, बाथरुम हर जगह गिरे हुए मिलते है। रिसर्च की माने तो एक दिन में 80 स्ट्रैंड्स का खोना आम बात है, लेकिन जब यह वापस नहीं बढ़ते है तो यह एक समस्या हो सकती हैं। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते है लेकिन महिलाओं में आमतौर पर ये छह कारण पाए जाते है। आईए जानते है क्या है ये 6 कारण और इनकी रोकथाम। 

आहार में बदलाव 

अगर आप अपने आहार में परिवर्तन कर रहे है या कैलोरी को कम कर रहे है तो बाल झड़ सकते हैं। कई बार आहार में परिवर्तन करने से हमारे भोजन में से पोषण खत्म हो जाता हैं। अधिकतर लोगों को प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए। अक्सर प्रोटीन की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं। 

विटामिन की कमी 

अगर बॉडी में विटामिन बी 12 या डी की कमी है तो आपके बाल झड़ सकते है। यह बालों के विकास के साथ स्वस्थ खोपड़ी में भी मदद करते हैं। बी 12 के मांस या डेयरी प्रोडेक्ट और विटामिन के लिए डॉक्टर से बात करके मल्टीविटामिन और डाइट में फ्रूटस शामिल करें। 

गर्भनिरोधक गोलियां

अगर आपने अपनी प्रेग्नेसी रोकने या जो गोली ले रही है उसमें परिवर्तन किया है तो यह आपके बालों के प्रभावित कर सकता हैं। इन गोलियों में प्रोजेस्टेरोन पाया जाता है जो कि बाल झड़ने की समस्या को बढ़ाते हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरुर विचार करें। 

प्रेगनेंसी 

इस अवस्था के दौरान महिलाओं में अक्सर कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन पाए जाते हैं। जिसमें बाल भी झड़ने लगते हैं। 3 से 4 महीने बाद यह सामान्य हो जाता हैं। 

हेयल स्टाल

कई बार हम अपने बालों के साथ विभिन्न तरह के हेयर स्टाइल बनाते है। लेकिन इसमें पोनी टेल या टाइट पोनी होती है। इससे हमारे बालों की  जड़े कमजोर हो कर टूटने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें की आप अपने बालों को कोमल तरीके से रखें। 

हेयर ट्रीटमेंट 

आजकल लेडीज अपने बालों को लेकर की तरह के ट्रीटमेंट और एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। जिसमें वह अपने बालों के नेचुरल कलर को चेंज कर अलग अलग तरह के कलर करवा लेती हैं। इन कलर को फिका होने से बचाए रखने के लिए विभिन्न तरह के रसायनिक प्रादर्थों का इस्तेमाल किया जाता हैं। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal