कच्चे आलू और बादाम तेल से गायब करें आंखों के नीचे पड़े काले घेरे - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 03:18 PM (IST)

आंखों के नीचे कालापन : डार्क सर्कल्स की समस्या अधिकतर लोगों को रहती हैं। पर्याप्त नींद न लेने, रातभर कंप्यूटर पर बैठे रहना, तनाव लेना व अन्य कई कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते है जिससे खूबसूरती भी फीकी पड़ा जाती है। ऐसे में लड़कियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इनसे बचने के लिए क्रीम्स व अन्य कई चीजों को इस्तेमाल तो किया जाता है लेकिन हाथ केवल निराशा ही लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू ट्रीटमेंट बताने जा रहे है जिनका लगातार इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। 

 


1. बादाम तेल 
रात को सोने से पहले डार्क सर्कल्स एरिया पर बादाम के तेल से मसाज करें। सुबह को पानी से आंखों को धो लें। ऐसा लगातार करें। 

 

2. खीरा
खीरा आसानी से डार्क सर्कल्स को लाइट करता है। इसके अलावा इससे आंखें फ्रैश व स्मूद बनी रहती है। रात को सोने से पहले 30 मिनट तक खीरे की स्लाइसेस लेकर उन्हें आंखों पर रखें। 

 

3. कच्चा आलू 
कच्चा आलू में ब्लीच प्रोपर्टीज होती है। कच्चे आलू की स्लाइसेस लेकर उन्हें आंखों पर 10-15 मिनट रखें और बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे न केवल डार्क सर्कल्स बल्कि आंखों की सूजन भी दूर होगी। 

 

4. गुलाबजल 
कॉटन बॉल में कुछ बूंदे गुलाबजल की लें और उसे डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद आंखों को धो लें। 

 

5. नींबू रस 
रूई की मदद से नींबू के रस को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद साफ कर लें। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। 

 

6. पुदीना
पीसा हुआ पुदीना लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाए। इससे आंखें के नीचे की स्किन सॉफ्ट व साफ होगी। 

Content Writer

Sunita Rajput