नथ के 6 डिफरैंट डिजाइन्स, दुल्हन के लिए बेस्ट

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 10:25 AM (IST)

कहा जाता है कि किसी भी दुल्हन का श्रृंगार तब तक पूरा नहीं होता जब तक कि वो अपने चेहरे पर नथ न लगाए। मगर मॉडर्न ब्राइड्स नथ न लगाने के कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती है। पर नथ पहनने का नया ट्रेंड शुरू हो चूका है। आजकल हर तरह के नथ मार्किट में आसानी से मिल जाते है। आप भी अपनी शादी पर अपनी पसंद की नथ पहन सकती है। चलिए आपको बेहतरीन और ट्रेंडी नथ के बारें में जानकारी देते है। 

क्लासिक ब्राइडल नथ 

यह वही डिजाइन है जो शुरू से इस्तेमाल की जा रही है। आप अपने आउटफिट के साथ के मैचिंग कलर वाले स्टोन्स नथ पर लगवा सकते है।सबसे बड़ी बात नाथ अगर पहनना चाहती है तो अपनी लिपस्टिक का कलर थोड़ा लाइट रखें,इससे फोकस आपके नाथ पर ज्यादा रहता है। 

महाराष्ट्रियन नथ 

सारे मराठी औरतें इसी नाथ से अपनी शोभा बढ़ाते है। आप भी ऐसे ही कोई नाथ अपने खास दिन पर ट्राई कर सकती है। 


छोटे नथ 

छोटे नथ भी पहने जा सकते है। जो बहुत ही आरामदायक है। कई लोग नथ पहनना परंपरा मानते है। इसलिए यह स्टाइलिश नथ पहन कर आपकी रीती भी पूरी होगी और आपके लुक पर भी चार चांद लग जाएंगे। 

फ्लोरल नथ 

फ्लोरल नथ आप मेहंदी या हल्दी पर पहन सकते है। पूल साइड रस्मों के लिए इस टाइप के नथ से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। 

क्रिएटिव नथ 

यह नथ उन स्वेग वाली ब्राइड्स के लिए है जिन्हें अपने लुक से सबको घायल करना होता है। यह ड्रमैटिक नथ सबका ध्यान आपकी तरफ जरूर ले आएंगे। 

पर्ल और मोतिओं वाले नथ 

यह नथ सबकी पसंद है क्योंकि इसमें जड़े हुए मोती और हीरे नथ की खूबसूरती बढ़ा देते है। नाक पर नथ जब चमकता है तो ब्राइड का चेहरा भी चमक उठता है। 

(Picture Credit:Shadi Saga,Oragraphy)  

Content Writer

shipra rana