दुनिया के ऐसे 6 देश जहां नहीं होती रात, 24 घंटे तक चमकता रहता है सूरज

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 04:26 PM (IST)

दुनिया में कई तरह के लोग है। हर किसी का व्यवहार एक-दूसरे से अलग भी है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन देशों में भी ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ऐसे कई देश हैं जो अपने किसी खूबी के कारण एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। कुदरत का नियम है कि रात होती है इसके बाद सुबह का सूरज नया दिन लेकर आता है। लेकिन यदि रात नहीं होगी तो अगला दिन कैसे होगा क्या आपने कभी यह सोचा है? आज आपको एक ऐसे ही देशों के बारे में बताते हैं जहां पर रात ही नहीं होती। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इन देशों में नहीं डूबता सूरज

दुनिया के ऐसे कई देश हैं यहां पर सूरज नहीं डूबता। यहां पर हमेशा दिन का उजाला ही बना रहता है। सारा दिन लोग घूमते रहते हैं। इसके अलावा यहां पर सूरज डूबने का भी कोई समय नहीं है। 

कनाडा 

कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह देश भी इस लिस्ट में शामिल है। यह जगह बर्फ से ढकी रहती है, यहां पर कभी भी सूरज नहीं निकलता। गर्मियों के दिनों में यहां पर सिर्फ 50 दिनों के लिए सूरज निकलता है। 

PunjabKesari

फिनलैंड 

फिनलैंड भी ऐसा देश हैं  यहां सूरज नहीं निकलता। यहां पर गर्मियों के महीने में मई से जुलाई के अंत तक सूरज निकलता है। बाकी समय के दौरान यहां पर सूरज नहीं निकलता। यह जगह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में भी शामिल है। जहां पर पर्यटक घूमने के लिए भी काफी मात्रा में आते हैं। 

PunjabKesari

अलास्का 

अलास्का का नाम भी आपने कई बार सुना होगा। अलास्का दुनिया के सबसे सुंदर ग्लेशियर में से एक है। इस जगह में मई से जुलाई तक सूरज नहीं डूबता है और इस दौरान बर्फ पर चमकीली धूप देखने का भी बेहतरीन नजारा होता है। 

आईससैंड 

आईसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। आईलैंड में भी रात नहीं होती। जून-जुलाई में यहां पर कभी भी सूरज नहीं डूबता और इस दौरान यहां दिन ही होता है। जून-जुलाई में यहां पर काफी मात्रा में पर्यटक भी घूमने के लिए आते हैं। 

PunjabKesari

नॉर्वे 

नॉर्वे पहाड़ों से घिरा खूबसूरत देश है। इस देश को ऑफ द मिड नाइट सन भी कहते हैं। नॉर्वे में मई से जुलाई लगभग 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता और यहां पर रात भी नहीं होती।  

PunjabKesari

स्वीडन 

स्वीडन की बाकी देशों से अलग बात यह है कि यहां पर करीबन 6 महीने तक सुबह ही रहती है और बाकी दिन यहां पर रात होती है। मई से अगस्त के आखिरी तक आधी रात में यहां सूरज डूबता है और सुबह 4 बजे सूरज निकल जाता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static