शिमला में भीड़ तो महंगा हुआ धर्मशाला, अब ये खूबसूरत जगहें देंगी जेब व मन को चैन

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 05:57 PM (IST)

दुनियाभर में कोरोना के कहर से बचने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया गया। वहीं कोरोना मामलों में कुछ कमी आने से टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पर्यटकों की भीड़ उमड़ आई है। इसके कारण शिमला, मनाली, धर्मशाला और मसूरी जैसे टूरिस्ट स्पॉट में बहुत ही भीड़ हो गई है। वहीं इसके कारण कई होटल भी महंगे हो गए है। ऐसे में यहां पर घूमने का प्लान करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में टूरिस्ट एडवाइजर इन डेस्टिनेशन की जगह पर अन्य स्पॉट्स पर जाने की सलाह दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको इनकी जगह पर कुछ खास व खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं...

डलहौजी की जगह चंबा बनाएं घूमने का प्लान

आप डलहौजी की जगह चम्बा घूमने जा सकते हैं। यह एक खूबसूरत व लोगों द्वारा बेहद लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। सालभर में भारी मात्रा में देश-विदेश से लोग चंबा की सैर करने आते हैं। आप यहां पर फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। चंबा के शांत व प्राकृतिक नजारों को देखकर आपको खूब मजा आएगा। 

शिमला की जगह औली बनाएं घूमने का प्लान

शिमला लोगों की फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। मगर इस समय यहां पर आपको पर्यटकों की भीड़ मिलेगी। ऐसे में आप इसकी जगह पर उत्तराखंड के औली में घूमने का सकते हैं। यहां पर आप नंदा देवी का खूबसूरत नजारा देख सकती है जो भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची आर्टिफिशियल झील भी औली में ही स्थित है। 

ऊटी की जगह कुन्नूर बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप ऊटी जाने का सोच रहे हैं इसकी जगह पर कुन्नूर जा सकते हैं। यह जगह ऊटी से करीब 1 घंटे की दूरी पर है। यहां पर आप भीड़ से दूर शांति से अपनी छुट्टियां बीत सकते हैं। यहां के चाय व कॉफी के खूबसूरत बागान लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। 

लेह की जगह स्पीति वैली बनाएं घूमने का प्लान

लेह घूमने के लिए लोगों में फेमस डेस्टिनेशन है। मगर आपको इस समय बहुत भीड़ मिल सकती है। ऐसे में आप हिमाचल प्रदेश स्थित स्पीति वैली पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। पर्वतों और ग्लेशियरों से घिरे इस इलाके में आप ट्रेकिंग व जीप सफारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस जगह पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लोशियर बारा शिग्री देख सकते हैं। 

नैनीताल की जगह रामगढ़ बनाएं घूमने का प्लान

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों लोग रामगढ़ घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको एकदम शांति व सुकून का अहसास होगा। ऐसे में आप अच्छे से अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं।  

धर्मशाला की जगह पालमपुर बनाएं घूमने का प्लान

धर्मशाला लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन स्पॉट माना जाता है। मगर आप इसकी जगह पर पालमपुर जा सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारें किसी का भी मन अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में आप यहां पर फैमिली के साथ वीकेंड घूमने जा सकते हैं। 

Content Writer

neetu