रणवीर के 6 बेस्ट शूज,बॉयज के लिए परफेक्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 02:55 PM (IST)

हाल ही में, रणवीर सिंह यानी हमारे बाजीराव को धर्मा प्रोडक्शन के बाहर स्पॉट किया गया था। उनके स्टाइलिश लुक ने सबको हैरान कर दिया है। उनके स्नीकर्स बहुत ही अलग टाइप के होते है। कभी रैंबो स्टाइल तो कभी ऐसे कलर्स जोकि लाइमलाइट में आ ही जाते है।इनका कूल और डैशिंग लुक सारे लड़कों को बहुत ही इंस्पायर कर रहा है। अगर आप अपने भाई या दोस्त और बॉयफ्रेंड को कोई कूल और उनके काम लायक गिफ्ट देना चाहती है तो रणवीर के इन स्नीकर्स से आइडियाज ले सकती है। 

मिस्टर फॉर्मल के लिए शूज 

यह शूज रणवीर की तरह कोई भी लड़का फॉर्मल सूट के साथ टीमअप कर सकता है। 

लॉन्ग स्नीकर्स  

यह लॉन्ग स्नीकर्स काफी अलग है क्योंकि अक्सर लड़कियों को ऐसे शूज में देखा जाता है। वर्कआउट करते वक्त यह स्नीकर्स सबसे सही ऑप्शन है। 

सतरंगी शूज 

सात रंगो वाला यह शूज थोड़ा अटपटा है मगर अच्छा है। मॉडर्न होना तो कोई रणवीर से सीखें। बाबा के यह शूज लड़कों को बहुत पसंद है। अगर आप भी किसी को इम्प्रेस करना चाहती है तो यह शूज आप उन्हें गिफ्ट कर सकती है। 

संतरी रंग के शूज 

रणवीर तो अजीबो-गरीब फैशन के शहंशाह है। संतरी रंग के शूज कौन पहनता है?मगर लड़के इन जूतों के लिए भी बहुत उतावले है। 

ब्लू स्नीकर्स

इन शूज के साथ जुराबें अटैच है। जिसकी वजह से रणवीर बहुत कूल लग रहे है। इस लुक को बोहो-लुक कहा जाता है। 

व्हाइट शूज 

सफेद शूज की साफ-सफाई में बहुत मेहनत लगती है मगर व्हाइट शूज सबसे बेहतरीन दिखते है। अगर देखा जाए तो इन शूज के आगे ब्लैक शूज भी फीके है।   

Content Writer

shipra rana