Kangana की 6 Best Saree हर साड़ी के साथ पहना Stylish Blouse, लड़कियों ने किए डिजाइन Copy

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 12:06 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना सिर्फ अपने बेबाक बयानों और एक्टिंग के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि वह अपने फैशन के लिए भी पसंद की जाती है। वैसे तो कंगना हर तरह की ड्रेस वियर करती हैं लेकिन साड़ी में उन्हें फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। कंगना का लुक साड़ी में बेहद रॉयल लगता है, वह जो भी साड़ी पहनती हैं उसके साथ ब्लाउज यूनिक और अट्रेक्टिव होता है। ऐसे ही लोग उन्हें बॉलीवुड की क्वीन नहीं कहते।

1. हाल ही में कंगना रानौत, व्हाइट साड़ी में नजर आई थी जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल इम्ब्रायडरी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्रालेट स्टाइल स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया था और गले में पर्ल नेकलेस पहना था। ऐसी साड़ी आप हर तरह के इवेंट में कैरी कर सकती है। इससे आपकी लुक एलीगेंस और रॉयल ही नजर आती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

चलिए आपको कंगना की कुछ और बेस्ट  साड़ीज दिखाते हैं जिसके साथ उन्होंने डिजाइन ब्लाउज कैरी किए जिसे काफी कॉपी भी किया गया था।

2. कंगना ने मूवी चंद्रमुखी-2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक ब्लू और स्किन कलर की हैवी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का ब्लाउज काफी स्टाइलिश था। कंगना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था और गले में चौकर सेट, मैचिंग रिंग और ईयररिंग्स। हेयर स्टाइल में टाइट बन बनाकर कंगना ने गजरा लगाया था। साड़ी से ज्यादा उनके डिजाइनर ब्लाउज ने सबका ध्यान खींचा।

3. भाभी की गोद भराई सेरेमनी में भी कंगना ने साड़ी ही वियर की थी। साड़ी रानी पिंक कलर की थी जिसका बॉर्डर गोल्डन था। इस साड़ी का ब्लाउज सिंपल पर बहुत ही रॉयल लुक दे रहा था। साड़ी के साथ कंगना ने मैचिंग ग्रीन चौकर नेकलेस वियर किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

4. पद्मश्री अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान भी कंगना खूबसूरत साड़ी लुक में ही नजर आई थी। अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने स्किन टोन और गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज ब्राउन था जिस पर गोल्डन पट्टी लगी थी। इसके साथ कंगना ने हैवी झुमका पहने और हेयर स्टाइल में हाफ पार्ट कर दो जुड़े बनाए थे।

5. कंगना ने एक प्लेन डार्क ऑरेंज कलर की सिंपल साड़ी भी पहनी थी जिसके किनारी पर गोल्डन पट्टी थी। साड़ी की ग्रेस उनके ब्लाउज से थी। परफेक्ट फिटिंग वाला  ये ब्लाउज वी-नेक था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग नेकलेस पहना और गजरा लगाया था।

6. कांजीवरम साड़ी को भारतीय महिलाएं वैसे ही बहुत पसंद करती हैं। कंगना ने भी कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनकर यूजर्स को खुश किया। उन्होंने अपने बर्थ डे के मौके पर डार्क ग्रीन-पिंक साड़ी पहनी और ट्रडीशनल हैवी ज्यूलरी वियर की।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Content Writer

Vandana