कमर दर्द की छुट्टी कर देंगे ये 6 बेस्ट आसन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 05:06 PM (IST)

9 से 5 की जॉब में अक्सर लोगों को पीठ और कमर दर्द की शिकायत रहती है। न जानें कितनी दवाईया खाने के बाद भी यह दर्द जाने का नाम नहीं लेता। ऐसे दर्द में काम से भी सारा ध्यान भटक जाता है और शारीरिक कष्ट के साथ-साथ मानसिक कष्ट का भी शिकार होना पड़ता है। चलिए आपको ऐसे 6 आसन के बारें में बताते है जिनसे यह समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।   

भुजंगासन

यह आसन सारा जोड़ पेट और पीठ की तरफ डालता है। पहले आपको पेट के बल सीधे लेटकर ,हथेलिओं को जमीन पर रखें। सर को पीठ की तरफ मोड़ते हुए अपनी गर्दन पीछे करें। ध्यान रहें कि आप अपने पैरों की उंगलिओं के सहारे खड़े होने से इस आसन को करने का फायदा होगा। ऐसा आप 1 मिनट का ब्रेक ले कर के करें।   

धनुरासन

जैसे धनुष का आकार होता है वैसा ही आकार आपको अपने शरीर का बनाना होगा। पेट के बल लेटकर दोनों पैरों के घुटने को मोड़कर कूल्हे के ऊपर लाकर दोनों हाथों से पैरों के पंजो को पकड़िए। धीरे-धीरे सांस लीजिए और इस प्रक्रिया को दोबारा करते रहे। इस आसन को करते वक़्त अपनी गर्दन सीधे दिशा की तरफ रखें। 

मकरासन

मकर मतलब होता है मछली मगर आप परेशां मत होइए आपको मछली बनने की जरुरत नहीं है। आपको पेट के बल लेटना है और अपने हाथो को सीधे डायरेक्शन में अपने सर के पिछले भाग पर रखना है। आप अपना पूरा जोड़ पेट पर दे। यह प्रक्रिया आपको बार-बार दोहरानी है। 


 
शलभ आसन

शलभ आसन भुजंगासन की तरह ही होता यही बस आपको अपने हाथ पीछे रखते वक़्त उन्हें फैलाना होता है। पैरों को भी पीछे की तरफ उठाना होता है। यह आपकी स्ट्रेचिंग में मदद करते है। 

वातायानासन

आप अपने हाथों और पैरों को क्रॉस करें। फिर अपने बाएं पैर को दाएं पैर पर रखें और अपने हाथों को एक साथ जोड़े। इसे आप ब्रेक ले कर रिपीट करते रहें। 

उत्काटासन

यह आसन दिखता है पर इसपर सबसे ज्यादा जोड़ लगता है। आपको सीधे बैठना है और अपने जांघो में 11 से 12 इंच का डिफरेंस रखना है। नमस्कार करते हुए अपने हाथो को जोड़ना है। यह आसन कम से कम 2 मिनट तक करना है।


 

Content Writer

Vandana