50 साल के अर्जुन रामपाल फिर बने पापा, एक स्पेशल नोट के साथ अपने चौथे बच्चे का किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 10:45 AM (IST)

पिता बनने की खुशी बिल्कुल अलग होती है। इन दिनों ऐसी की खुशी अनुभव कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने स्टार  अर्जुन रामपाल, वह चौथी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स ने अर्जुन के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। इससे पहले भी दोनों के पास बेटा ही है। 


एक्टर के इस स्पेशल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। 50 साल की उम्र में पिता बने एक्टर ने एक तौलिया की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है- "मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं, लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं. आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड"।


इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस और तमाम सेलेब्स  कपल को बधाइयां दे रहा है। कुछ दिन पहले ही गैब्रिएला ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी सभी को शॉक्ड कर दिया था। उन्होंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा- "वास्तविकता या एआई?"  हालांकि गैब्रिएला  को इसके चलते लोगों की बातें भी सुननी पड़ी लेकिन उन्होंने अंदाज में सभी की बोलती बंद कर दी।

 


बता दें कि गैब्रिएला पेशे से एक साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। अर्जुन और उनकी मुलाकात  2018 में हुई थी, जिसके एक साल बाद दोनों एक बेटे के माता- पिता बने थे। ग्रैबिएला से पहले अर्जुन रामपाल, मेहर जेसिया के साथ थे। शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बेटियों के साथ अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है।

Content Writer

vasudha