50 साल बाद चंद्र ग्रहण पर शनि होंगे वक्री, इन लोगों की लगने वाली है लॉटरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 05:44 PM (IST)

नारी डेस्क: 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह चंद्र ग्रहण किसी बड़े संयोग से कम नहीं है।  इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा और पितृ पक्ष का संयोग भी बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर शनि वक्री और गुरु उदय एक साथ रहेंगे, 50 साल बाद इस तरह का ऐसा संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र ग्रहण किन राशियों को किस्मत खोलेगा। 


राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

 यह ग्रहण 7 तारीख की रात 09:58 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन देर रात 01:26 मिनट पर होगा, वहीं, इस ग्रहण का सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अद्वितीय ग्रह स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, लाभ और सुखप्रद समय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। 


इन राशि वालों को होगा लाभ

चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आ रहा है, अगले 15 दिन पैसे और कैरियर में अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं चंद्र ग्रहण अगले 15 दिन कर्क राशि वालों को लाभ प्रदान करेगा, रिश्तों और कामकाज में सुधार आएगा, सभी गलतफहमियां दूर होंगी। इसके अलावा  वृश्चिक राशि वालों के भी किस्मत के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों के पुराने झगड़े खत्म हो जाएंगे, अचानक फायदा होगा, सभी कार्य पूरे होंगे, साथ ही, कार्यों में नए मौके और रिश्तों में सुधार होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static