करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल 50-55 गेस्ट हुए Covid-Positive
punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 05:06 PM (IST)

बॉलीवुड के एक्टर और डॉयरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में कुछ दिनों पहले अपना 50वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने दस्तक दी थी। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में करण ने अपना जन्मदिन मनाया। करण की बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, एश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन,सलमान खान समेत कई और भी बी-टाउन की हस्तियों ने शिरकत की थी। परंतु खबरों की मानें तो करण को अपने बर्थड बैश की बहुत ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। करण की पार्टी में शामिल हुए कई सितारों को कोविड हो गया है। पार्टी में शामिल हुए 50-55 गेस्ट कोविड संक्रमित पाए गए हैं।
बदनामी के डर नहीं कर रहे खुलासा
एक नामी वेबसाइट के अनुसार, करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए 50-55 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी और अन्य दूसरे लोग भी हैं। परंतु बदनामी के डर से सितारे अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात नहीं बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में से करण के कई खास दोस्त बर्थडे पार्टी के बाद से ही कोविड संक्रमित हैं।
कार्तिक आर्यन हुए कोविड पॉजिटिव
करण के कई खास दोस्त पार्टी के बाद ही कोविड संक्रमित पाए गए हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी बीते दिन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। हालांकि कार्तिक करण की पार्टी में नहीं गए थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल-भूलैया 2' की एक्ट्रेस कियारा अडवाणी के जरिए यह वायरल सभी में पाया गया है। कियारा भी करण की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। हालांकि कियारा ने ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है।
आदित्य रॉय कपूर और अक्षय कुमार को भी हुआ कोरोना
आपको बता दें कि बीते दिनों पहले अक्षय कुमार भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके कारण अक्षय कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल नहीं हो पाए थे। अक्षय ने भी खुद ही सोशल मीडिया पर फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी।
इसके अलावा बीती शाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। जिसके कारण मेकर्स आदित्य की आने वाली फिल्म 'ओम द बैटल विदइन' का ट्रेलर लॉन्च रिशेड्यूल करने का प्लान भी कर रहे हैं।
इसके अलावा हालांकि जो सितारे आईफा अवॉडर्स 2022 में नहीं पहुंच पाए हैं, उनके भी पॉजिटिव संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक