पांच साल के बच्चे की सूझ-बूझ, खिलौने की मदद से बचाई मां की जान

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 06:48 PM (IST)

एक मां खुद मौत के मुंह में जाकर बच्चे को जन्म देती है। यही नहीं, अगर जिंदगी में उसपर कोई आंच आ जाए तो वह उसे खुद पर ले लेती हैं। मगर, कई बार बच्चे भी ऐसा काम कर जाते हैं जो बड़ों-बड़ों के लिए मिसाल बन जाती है। हाल ही में एक बच्चे की समझदारी उसकी मां के लिए जीवनदान बन गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बच्चे की जमकर तारीफ हो रही है।

5 साल के बच्चे ने बचाई मां की जान

दरअसल, इंग्लैंड के तेलफॉर्ड में रहने वाला 5 साल का जॉश चेपमैन अपने भाई के साथ खेल रहा था। तभी उसने देखा कि उसकी मां की बिगड़ रही है तो उसने तुरंत एमरजेंसी नंबर पर फोन कर मेडिकल हेल्प मंगवाई। उसने पुलिस को सूचित कर अपनी मां के लिए मदद मंगवाई, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।

खिलौने से डॉयल किया इमरजेंसी नंबर

खबरों के मुताबिक, जॉश की मां घर के अंदर थी और अचानक चक्कर खाकर गिर गई। तभी जॉश ने अपने टॉय एंबुलेंस में लगे 112 इमरजेंसी नंबर को पर फोन किया। डॉक्टर ने घर आकर देखा कि जॉश की मां डायबिटिक कोमा में थी। शुगर लेवल कम होने के कारण वह बेहोश हो गई।

मदद आने तक की छोटे भाई की देखभाल

यही नहीं, मदद आने तक उसने अपने 18 महीने के भाई की देखभाल भी की। जब पुलिस डॉक्टर के साथ घर पहुंची तो उन्होंने देखा महिला बेहोश पड़ी है। उन्होंने जांच की और तुरंत महिला का ट्रीटमेंट शुरु किया। फिलहाल वह ठीक हैं। पुलिस सुपरिटेंडेंट और डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चा समझदारी ना दिखाता तो उसकी मां की जान भी जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने बच्चे की सूझ-बूझ के लिए उसे शाबाशी भी दी।

Content Writer

Anjali Rajput