विंटर वेडिंग में ट्रैंड में रहेंगे ये 5 ब्राइडल लहंगे (See Pics)

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 06:51 PM (IST)

अपनी शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां अपने ब्राइडल लहंगे को लेकर बहुत कॉन्शियस होती है क्योंकि वे शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसलिए वे ट्रेंड के हिसाब से अपना लहंगा चूज करती हैं। बात अगर ट्रेंड की हो तो लड़कियां बी-टाउन एक्ट्रेस के लेटेस्ट ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करना पसंद करती हैं। 

अगर आप भी ट्रेंड के मुकाबिक अपने लिए लहंगा चूज करना चाहती है तो चलिए आज हम आपको कुछ सेलेब्स के लेटेस्ट लहंगे दिखाते हैं जो इस विंटर वेडिंग सीजन में खूब ट्रेंड में रहने वाले हैं। 

वेलवेट लहंगे में ईशा अंबानी व नीता अंबानी 

विंटर सीजन में वेलवेट का ट्रेंड हमेशा एवरग्रीन रहता है। यह ठंड से कवर रखने के साथ परफेक्ट लुक भी देता है। अगर आप भी वेलवेट में अपना लहंगा चूज कर रही है तो ईशा अंबानी के इस लहंगे से टिप्स ले सकती हैं। 

रेड क्रिस्टल वर्क लहंगे में प्रियंका चोपड़ा

अगर आप ज्यादा तड़क-भड़के के बजाए सिंपल सौबर लुक चाहती है तो प्रियंका की तरह क्रिस्टल वर्क वाला रेड लहंगा चूज कर सकती है जो इस विंटर ट्रेंड में रहेगा। 

चिकनकारी वर्क लहंगे में प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा का यह आफ व्हाइट चिकनकारी वर्क व डबल दुपट्टे वाला लहंगा भी विंटर सीजन में खूब ट्रेंड में रहेगा। अगर आप रेड के अलावा कोई ओर कलर पहनना चाहती है तो प्रियंका का यह लहंगा आपके लिए बेस्ट हैं।

फ्लोरल इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में दीपिका पादुकोण  

अगर आप कुछ यूनिक लुक चाहती है तो आप दीपिका पादुकोण की तरह अपनी शादी में कलफुल फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा ट्राई कर सकते है जिसके साथ उन्होंने लाइट वेट नेट दुपट्टा कैरी किया।

ईशा अंबानी का गोल्डन लहंगा विद लॉन्ग ट्रेल 

इस विटंर लहंगे का यह ट्रेंड खूब ट्रेंड में रहेगा। अगर आप भी कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है तो ईशा की तरह अपने आइवरी गोल्डन वर्क लहंगे के साथ जालीदार लॉन्ग ट्रेल ट्राई करें जो आपको गॉर्जियस लुक देगा। 

Content Writer

Sunita Rajput