पहाड़ी लोग सर्दियों में जरूर खाते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 04:36 PM (IST)

पहाड़ों व शांत वातावरण में घूमना हर किसी को पसंद होता है। यहां के लोग प्राकृतिक के नजदीक होने के साथ दिखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। असल में, यहां साफ वातावरण और खाने की हर चीज बेहद ही प्योर मिलती है। ऐसे में लोग यहां पर उगने वाले पेड़, पौधों, बीजों, फलों व सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि से खास डिशेज बना कर खाते हैं। ये सभी चीजें यहां पर उगने वाले खास मसालों से तैयार होने से टेस्टी और सेहतमंद होती है। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको पहाड़ों हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खाई जाने वाली खास डिशेज के बारे में बताते हैं। ऐसे में अगर आप कभी पहाड़ी क्षेत्र पर गए तो यहां का स्वाद चखना ना भूलें। 

बबरु (पहाड़ी पूरी या कचौड़ी)

पहाड़ी लोग सर्दियों में खासतौर पर बबरु खाते हैं। इसे आटा, नमक, तेल मिलाकर आटे को गूंथ कर कचौड़ी या पूरी की तरह तेल में डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है। 

चैंसू 

चैंसू गढ़वाल क्षेत्र में खाई जाने वाली बेहद ही मशहूर डिश है। इसे काले चने की दाल के साथ बनाकर चावल व रोटी के साथ खाया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से इस डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन हैं। 

शाकुली (पहाड़ी पापड़)

भोजन के साथ बहुत से लोग पापड़ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप पहाड़ी पापड़ शाकुली ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आटे, नमक, तेल से मिश्रण तैयार करके उबालते हैं। फिर 2-3 दिन धूप में सुखाया जाता है। 

चना मद्रा 

चना मद्रा हिमाचल के लोगों द्वारा खाई जाने वाली मशहूर डिश हैं। इसे काबुली चना को गाढ़े दही व मसालों में डालकर धीमी आंच पर बनाया जाता है। ऐसे में यह डिश बेहद ही टेस्टी होती है। 

सिड्डू 

पहाड़ों के लोग सिड्डू को खासतौर पर नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे पहाड़ी रोटी भी कहते हैं। सर्दियों में गर्माहट का अहसास लेने के लिए लोग इसका चाय के साथ सेवन करते हैं। 


 

Content Writer

neetu