Women Care: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाना है तो आज ही डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 03:27 PM (IST)

मां बनना एक बहुत ही खास एहसास होता है। हालांकि इस नए फर्ज के साथ कई सारी जिम्मेदारियां भी साथ आती है। इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होता है शिशु के लिए दूध। छोटे शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही जरुरी माना जाता है। हैल्थ एक्स्पर्ट्स की मानें तो शिशु को 6 महीनें तक मां का दूध जरुर देना चाहिए। इशमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नई बनी मां को दिन में कम से कम 8-10 बार शिशु को अपना दूध देना पड़ता है। परंतु कई बार हार्मोन असंतुलन होने के कारण महिलाओं को दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करेंगे। 

जीरा पंजीरी 

एक्सपर्ट्स की मानें तो नई बनी मांओं के लिए जीरा पंजीरी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है इसलिए डिलीवरी के 5-6 दिनों बाद जीरा पंजीरी पीने की सलाह भी दी जाती है। डिलीवरी के पांच-छ: दिन बाद गुड़, जीरा, ड्राई फ्रूट से तैयार मिश्रण मां को दिया जाता है। जीरा दूध बनाने में मदद करता है। 

लहसुन 

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से भी ब्रेस्ट मिल्क बढ़ने लगता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली कद्दूकस करके खाएं। इससे दूध का फ्लो बढ़ने लगेगा। लहसुन खाने के 15-20 मिनट बाद बादाम खाएं इससे स्वाद भी ठीक लगेगा। 

भून हुए तिल 

भून हुए तिलों के साथ सौंफ खाने से भी दूध का सेवन बढ़ने लगता है। ऐसे में आप इसे भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

ओट्स 

ओट्स और साबुत अनाज ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें पाया जाने वाला ग्लूकेन प्रोलेक्टिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। 

कद्दू का शेक 

पंपकीन यानी की कद्दू से तैयार शेक आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर, दूध, वनीला, दालचीनी, जायफल, अदरक, शहद मिलाकर तैयार किया जाता है। कद्दू का शेक पीने से मेमरी ग्लैंड में दूध बढ़ता है। इस शेक को पंपकीन स्पाइक लेक्टेशन भी कहते हैं। इसमें कद्दू के अलावा कोकोनट मिल्क, मैंगो, गाजर, दालचीनी और शहद भी मिलाया जाता है। 

Content Writer

palak