हनीमून के लिए बेस्ट है ये 5 Romantic Destination

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 05:00 PM (IST)

अगर आप न्यू मैरिड कपल है और अपने पार्टनर के साथ हनीमून जाने का सोच रहे हैं, तो आपको उन्हें किसी बेस्ट जगह पर हनीमून के लिए ले जाना चाहिए। गर्मियों में हनीमून के लिए भारत में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। इनमें आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं वे खास जगहें जहां आप अपने साथी को हनीमून पर ले जा सकते हैं। जानिएं कौन सी है वे जगहें-

 

माउंट आबू

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर स्थित माउंट आबू शहर समर हनीमून के लिए अच्छी चॉइस है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कैंपिंग, घुड़सवारी और बोटिंग से लेकर बलून राइड का मजा ले सकते हैं। यहां की नक्की झील में अपने पार्टनर के साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं। माउंट आबू में आउटडोर ऐक्टिविटीज के लिए यह समय काफी अच्छा है। 

 

उदयपुर

माउंट आबू की तरह ही उदयपुर भी नए कपल्स के हनीमून के लिए एक अच्छी जगह है। यहां सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जन गढ़ और सहेलियों की बाड़ी जैसी कई जगहें हैं। अपने साथी के साथ एक पर्फेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में टॉप की जगहों में उदयपुर भी शामिल है। यहां स्थित कार म्यूजियम में आपको कई विंटेज कारों का कलेक्शन मिलेगा। 

 

उत्तराखंड 

अगर गर्मियों में हनीमून मनाना चाहते हैं तो आपके लिए उत्तराखंड आपके लिए बेस्ट राज्य है। यहां नैनीताल, अल्मोड़ा, कौसानी जैसी जगहों पर आप साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आपको नेचर को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

 

शिलॉन्ग

गर्मियों में हनीमून के लिए शिलॉन्ग सबसे बेस्ट प्लेस है। यह नॉर्थ-ईस्ट का दिल है। इसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां सबसे ज्यादा बारिश वाला क्षेत्र चेरापूंजी, एशिया का सबसे साफ गांव Mawlynnong है। यहां हनीमून प्लान करने पर आप अपने साथी को एक बहुत खास सरप्राइज देने में सफल हो जाएंगे। पहाड़, झरने, जंगल, हिल स्टेशन ऐसा कुछ नहीं जो आपको यहां ना मिले। 

 

वायानाड

केरल के वायानाड में कुरुव आइलैंड, बाणासुर सागर डैम, मेपड़ी, कलपेट्टा और फेंटम रॉक जैसी कई घूमने की जगहें हैं। वायानाड में हरे-भरे पहाड़, वाइल्ड लाइफ, घने जंगल देखने का मौका मिलता है। यहां आपको बीच, जंगल और पहाड़ देखने मिलेंगे। यहां पर आपको बोटिंग के साथ-साथ हरियाली देखने को मिलती है। वयनाड जैसी जगहों के कारण ही केरल को 'ग्रीन पैराडाइज' भी कहा जाता है। 


 

Content Writer

Sunita Rajput