यहीं 5 वजह हैं पति-पत्नी के झगड़े की, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 01:35 PM (IST)

जब दो लोग एक रिश्ते में आते है तो ऐसा जरूरी नहीं कि दोनों की सोच, पसंद, नापसंद एक जैसी हो। ऐसे में उन्हें एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने में समय लगता है। ऐसे में उनमें छोटे- मोटे झगड़े होते रहते है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक कपल्स के बीच ये हैल्दी झगड़े रिश्ते में समस्याओं और परेशानियों को हल करने और प्यार बढ़ाने में मदद करते है। मगर परेशानी तब होती है जब वो अपने बीच के मुद्दों को सुलझाने में असफल होते हैं। अक्सर ये झगड़े तानों से शुरू होते है, जो आगे चलकर उनके रिश्ते मे खटास पैदा करते है। साथ ही इससे उनका रिश्ता कमजोर होने का खतरा बढ़ता है। तो चलिए आज हम आपको पति-पत्नि के बीच के झगड़े में तानों के बारे में बताते है, जिनसे वे अक्सर एक- दूसरे को सुनाते है...

गीला तौलिया बिस्तर पर रखना

अक्सर पतियों को नहाने के बाद अपना गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ने की आदत होती है। मगर उनकी यहीं आदत झगड़े का कारण बनती है। बात अगर महिलाओं की करें तो उन्हें सभी चीजें सही जगहों पर रखना पसंद आता है। ऐसे में घर पर बिखरी पड़ी चीजों को देखकर वह गुस्सा हो जाती है। खासतौर पर बिस्तर पर पड़ा गीला तौलिया रखना उनके झगड़े का मुख्य कारण बनता है। 

मां के हाथ की चाय  

पति-पत्नि में लड़ाई होने का दूसरा कारण है 'मां के हाथ की चाय'। भारत में अक्सर नए जोड़ों में इस बात पर बहस होती है। पति को अपनी पत्नि से ज्यादा मां के हाथों की चाय और खाना बना पसंद आता है। पति अपनी पत्नि द्वारा बनाएं खाने की तुलना अपनी मां के खाने के स्वाद के साथ करता है। ऐसे में दोनों मे अनबन हो जाती है। अगर आप इस बात पर ध्यान दें तो आप ने भी कभी न कभी ऐसा जरूर किया होगा। 

दोस्तों के साथ टाइम ज्यादा बिताना

पार्टनर्स के बीच बहुत बार इस बात पर बहस होती है कि उनके पति उन्हें पूरी तरह से टाइम नहीं देते। पति अपने काम या दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने में ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताता है। अक्सर लड़कों को अपने दोस्तों के साथ बाहर देर रात तक घूमना अच्छा लगता है। बहुत कम लोग ऐसे होते है जो अपनी पत्नि को अपना टाइम देते है। ऐसे में अगर आप की भी ऐसी आदत है तो उसे जल्दी ही बदल लें। नहीं तो यह झगड़े का कारण बन सकती है। इसलिए अपने काम से थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी पत्नि को घूमने लेकर जाएं। हो सके तो उनके लिए सरप्राइज गिफ्ट या डेट प्लान करें। 

आपको मेरे माता-पिता पसंद नहीं हैं

यह एक ऐसी लाइन है जो हर भारतीय जोड़े पर सही बैठती है। सभी कपल्स में ज्यादातर इस बात को लेकर बहस होती है कि 'तुम्हें मेरे पेरेंट्स पसंद नहीं'। असल में शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो लोगों के साथ दो परिवार भी जुड़ते है। ऐसे में उनसे उम्मीद की जाती है कि वे पार्टनर के पेरेंट्स को अपने माता-पिता की तरह ही समझें। माना कि शादी की शुरूआत में ऐसा करने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना है। ऐसे में उनमें ज्यादातर इस बात को लेकर बहस होती रहती है। मगर दोनों को एक-दूसरे के परिवार में एडजस्ट होने की कोशिश करनी चाहिए। 

बैचेलर की तरह न रहो

बहुत से लड़के ऐसे होते है जो कुंवारे होते जैसे रहते थे वैसे ही शादी के बाद रहना पसंद करते है। महिलाएं तो हमेशा से ही खुद को नई चीजों में डालने में सक्षम होती है। मगर लड़के इसके लिए टाइम लेते है। लड़के अपनी आदतों को जल्दी नहीं बदलते है। उन्हें अपनी मेरिड लाइफ में सेट होने में वक्त लगता है। ऐसे में वे चाहे अपनी पत्नि के साथ कही बाहर भी जाए तो भी बैचेलर की तरह बिहेव करते है। उनका यह व्यवहार पत्नि को पसंद नहीं आता जो झगड़ा होने की एक वजह बनता है।

 

Content Writer

neetu