तरक्की में बाधा बनते हैं ये 5 पौधे, घर में लगाने से बढ़ता है Vastu Dosh

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 03:33 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से जीवन में तरक्की होती है। इस शास्त्र के अनुसार, यदि घर में चीजें रखी जाएं तो बाधाएं दूर होती हैं। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए, ताजगी और सौभाग्य के लिए घर में पेड़-पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित करते हैं और जीवन में सौभाग्य लेकर आते हैं। इसके अलावा इस शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे भी बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से नेगेटिविटी बढ़ती है। ये पौधे घर में नेगेटिविटी लेकर आते हैं और दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। तो चलिए आज आपको ऐसे ही 5 पौधों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है और वास्तु दोष बढ़ता है। 

कपास का पौधा 

घर के अंदर कपास का पौधा लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। यह पौधा घर के अंदर लगाने से दुर्भाग्य आता है। बहुत से लोग अपने घर की डेकोरेशन बढ़ाने के लिए इस पौधे को अपने घर में रख लेते हैं परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। यह पौधा घर के लोगों की तरक्की में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। 

PunjabKesari

मेहंदी का पौधा 

यह पौधा भी घर में नहीं रखना चाहिए। इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है ऐसे में इसे घर में रखने से कलह-कलेश फैल सकता है। इस पौधे की खुशबू भी बहुत तेज होती है जिसके कारण यह मानसिक अशांति पैदा होती है और घर का पूरा माहौल खराब हो सकता है। यदि आपके घर में यह पौधा लग रहा है तो उसे तुरंत हटा दें।

बोनसाई का पौधा 

यह पौधा भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, बोनसाई के पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की जिंदगी में बाधा उत्पन्न होती हैं और उनकी ग्रोथ रुक सकती है। यह पौधा घर के सदस्यों के व्यवसाय में मंदी का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।  

PunjabKesari

कैक्टस का पौधा 

यह पौधा भी घर में लगाना शुभ नहीं होता। वास्तु के अनुसार, इसे घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी आती है। मान्यताओं के अनुसार, कांटेदार पत्तियों और नुकीली चीजों में नेगेटिव एनर्जी होती है। ऐसे में यह पौधा भी घर में दुर्भाग्य ला सकता है। साथ ही इसके घर में होने के कारण परिवार के सदस्यों में तनाव और चिंता भी पैदा हो सकती है। 

इमली का पौधा 

यह पौधा भी घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी आकर्षित करता है। इसे अपने घर के अंदर या आस-पास नहीं लगाना चाहिए। यह घर में रहने वाले लोगों की मानसिक शांति को बाधित कर सकता है। इसे लगाने से सदस्यों में हमेशा डर और भय की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यदि आपने भी अपने घर इमली का पौधा लगाया है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static