Christmas Eve बनाना है स्पेशल तो परिवार के साथ घूम आएं ये 5 Places

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 06:11 PM (IST)

क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में इस दौरान कई लोग परिवार के साथ वेकेशन्स पर जाना पसंद करते हैं। कड़कड़ाती ठंड में सभी को ऐसी जगहों की तराश रहती हैं जहां वह पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का मजा ले सकें। एक तो दिसंबर महीने में मौसम भी बहुत अच्छा होता है और इसके अलावा क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड भी इस बार आ रहा है। ऐसे में यदि आप भी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए देश की बेहतरीन जगहों की तराश में हैं तो आज आपको कुछ ऐसे देश बताते हैं जहां जाकर आप अपनी वेकेशन्स को और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

श्रीनगर 

कश्मीर के श्रीनगर में जाकर आप क्रिसमस का ओकेजन और भी खास बना सकते हैं। यह जन्नत का छोटा रुप माना जाता है। सर्दियों की बर्फबारी के दौरान यहां पर चारों और सफेद चादर सी फैल जाती है। वहीं धूप वाली दोपहर के लिए आप श्रीनगर के पास गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं। गुलमर्ग स्कीइंग एक्टिविटी के लिए परफेक्ट प्लेस साबित होती है। श्रीनगर में क्रिसमस के आस-पास एक शीतकालीन कार्निवल भी होता है जो उत्सव को और भी खास बनाता है।

बड़ोग 

हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में से एक बडोग आपके लिए परफेक्ट प्लेस साबित हो सकती है। दिसंबर महीने में यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ होती है क्रिसमस के दौरान यहां पर काफी बर्फबारी भी होती है। क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए आप इस शहर की सैर कर सकते हैं। बड़ोग का रेलवे स्टेशन काफी फेमस है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया है।  

मुन्नार 

क्रिसमस के आस-पास आप केरल के मु्न्नार की सैर भी कर सकते हैं। यहां पर मध्यम ठंड होती है ऐसे में यदि आप घूमने के लिए जगहें तराश कर रहे हैं तो यहां के फेमस चाय बागानों में घूमते हुए दिन बिता सकते हैं। केरल में क्रिसमस का शानदार जश्न मनाया जाता है। अधिक अतरंग क्रिसमस उत्सव में यदि आप भाग लेने के लिए आप जहां पर कुछ दिनों के लिए स्टे कर सकते हैं। 

शिलौंग 

मेघालय के उत्तर-पूर्वी शहर शिलौंग में भी क्रिसमस का सेलिब्रेशन काफी मशहूर है। यहां पर ईसाईयों की काफी आबादी रहती है ऐसे में यह लोग बड़ी धूमधाम के साथ ईसा मसीह के जन्मोत्सव का जश्न मनाते हैं। क्रिसमस में शिलौंग की गलियां, चर्च और घरों की सुंदरता देखने वाली होती है।

औली 

उत्तराखंड का औली एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इसे भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहते हैं। सर्दियों के मौसम में जहां पर काफी बर्फबारी होती है। चारों तरफ बर्फ की बिछी चादर यहां की सुंदरता दस गुणा बढ़ा देती है। ऐसे में यदि आप भी क्रिसमस पर बर्फ के सुंदर नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो औली की सैर कर सकते हैं। 


 

Content Writer

palak