हर ड्रेस के साथ बिंदी जरुर लगाती हैं Suhana Khan, देखिए उनके 5 Desi Outfits

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 11:55 AM (IST)

शाहरूख की बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली हैं। अब देखना ये है कि पिता की तरह सुहाना, इंडस्ट्री में अपने पैर जमा पाती हैं या नहीं, वैसे फैशन की नगरी में सुहाना का खूब नाम है। डस्की स्किन सुहाना अपने ड्रेसिंग सेंस और परफेक्ट फिगर को लेकर  हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं।

आर्चीज की स्क्रीनिंग पर हॉट रेड गाउन में पहुंची सुहाना के सेक्सी फिगर को सब देखते रह गए। सुहाना ने खुद को काफी मेंटेन जो कर रखा है वैसे सिर्फ वेस्टर्न और बोल्ड आउटफिट्स में ही नहीं बल्कि वह सूट, साड़ी और लहंगे में भी बहुत सुंदर लगती हैं चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट देसी लुक्स आपको दिखाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

1. मनीष की दीवाली पार्टी में सुहाना रैड कलर के लहंगे में नजर आई थी। इसके साथ उन्होंने सेक्सी गोल्डन ब्लाउज वियर किया था। लहंगे के साथ उन्होंने दुपट्टा नहीं लिया था। इसके साथ छोटी सी बिंदी और लाइट मेकअप कर सुहाना सबको अपनी ओर अट्रैक्ट कर रही थी।

2. नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी सुहाना साड़ी में नजर आई थी। सब्यसाची की मस्टर्ड गोल्डन शिमरी ट्रांसेपेरेंट साड़ी में सुहाना ने खूब लाइमलाइट खींची। सुहाना ने इसके साथ बिकिनी स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था।

3.  अंबानी गणेश उत्सव पर सुहाना अपनी फैमिली के साथ नजर आई थी। सुहाना ने फाल्गुनी शेन पिकॉक का खूबसूरत सूट पहना था जिसकी स्लीव स्ट्राइप में थी। इस चुड़ी दार सूट में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।

4. अपनी फ्रैंड आलिया कश्यप की इंगेजमेंट पार्टी में भी सुहाना ने साड़ी ही पहनी थी। रॉयल ब्लू साड़ी के साथ मैचिंग क्लच कैरी किए बहुत सुंदर लग रही थी।

5. पिछले साल मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सुहाना, गोल्डन आइवरी साड़ी में दिखी थी। पूरी साड़ी पर हैवी वर्क था। इसके साथ सुहाना ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। सुहाना खान ने हर साड़ी के साथ सेक्सी ब्लाउज वियर किया और अफनी परफेक्ट लुक फ्लॉन्ट करती नजर आई।

Content Writer

Vandana