ड्राइव के लिए खरतनाक और रोमांच से भरे है दुनिया के ये 5 ब्रिज

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 01:01 PM (IST)

दुनिया बहुत बड़ी हैं जिसके किसी न किसी कोने में आपको मानव निर्मित व प्राकृति द्वारा रचित नूमने देखने में मिल जाएंगे। आज हम बात दुनिया के ऐसे पुलों की करने जा रहे है जो अपनी बनावट, ऊंचाई और कारीगरी का बेजोड़ नमूना हैं। इसमें से कुछ ब्रिज तो ऐसे ही जितनी बनावट या ऊंचाई देखकर डर लगने लगता हैं। चलिए आपको भी रूबरू करवाते है उन्हीं पूलों से जो खतरनाक और रोमांच से भरे है। 

 

 

1. मिलौ विडक्ट ब्रिज, फ्रांस


यह दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज माना जाता है। यह एफिल टावर से भी 132 फीट (40 मीटर) ऊंचा है जिसकी ऊंचाई 343 मीटर है। दरअसल, यह ब्रिज टार्न घाटी के ऊपर बना है। इसे मॉडर्न  इंजीनियरिंग की नायाब उपलब्धि भी कहा जाता है। इस पुल का निर्माण अक्टूबर 2001 हुआ जिसका काम 3 साल चला। इस पुल को बनाने के पीछे की वजह टार्न घाटी में ट्रैफिक थी जिसे कम करने के लिए इस पुल का निर्माण हुआ। 

 

2. ट्रिफ्ट ब्रिज, स्विट्जरलैंड


यह ब्रिज 100 मीटर ऊंचा और 170 मीटर लंबा है जिसका निर्माण 2004 में हुआ था जो ब्रिज आल्प्स पर्वत पर ट्रिफ्टसी झील के ऊपर बना है। खासियत है कि इस पुल का निर्माण पैदल यात्रियों के लिए किया गया। बस फर्क इतना है कि इस ब्रिज पर चलने के लिए आपका दिल मजबूत हो। दरअसल, ट्रिफ्ट ग्लेशियर को देखने के लिए हर साल यहां पर्यटक जाते हैं। 

 

3. रॉयल गॉर्ज ब्रिज, कोलोराडो


यह ब्रिज अर्कांसस नदी के ऊपर 955 फीट की ऊंचाई पर बना है जो अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज कहलाता है। इस ब्रिज को दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज होने का रिकॉर्ड मिला था लेकिन चीन के लियूगुआंग ब्रिज के बनने से यह रिकॉर्ड उसके नाम हो गया। इसे  2012 तक दुनिया के 10 सबसे ऊंचे ब्रिज में शुमार माना जाता रहा है। 

 

4. चेसापीक ब्रिज, अमेरिका


ड्राइव करने के लिए यह जगह काफी खतरनाक है। दरअसल, इस ब्रिज को पार करने के लिए कुछ एजेंसिया प्राइवेट ड्राइवर तक की सुविधा दिलाती हैं। इस खतरनाक ब्रिज की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर (6.946 km) है जो अमेरिका के मैरीलैंड राज्य बना है। यह ब्रिज ग्रामीण पूर्वी तट को शहरी पश्चिमी तट से जोड़ने का काम करता हैं। 

 

5. मरीएनब्रुके, जर्मनी


यह ब्रिज आल्प्स पर्वतमाला की दो चोटियों को जोड़ता है। यह ब्रिज टूरिस्टों के बीच एडवेंचर के लिए पसंद किया जाता है। यह ब्रिज 90 मीटर (295 फीट) ऊंचा है जो किसी एडवेंचर से कम नहीं है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput