Zodiac signs: जानिए कौन सा ग्रह है जिसके कारण बढ़ता है महिलाओं का क्रोध

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 12:06 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव और रहन-सहन अलग होता है। व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि में मौजूद ग्रहों से पता चलता है और उसी पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार राहु, केतु, और शनि को क्रूर ग्रह बताया गया है जिसका अर्थ है कि वे काफी गुस्सैल होते हैं। जब क्रूर ग्रहों का राशि पर प्रभाव अधिक होता है तो व्यक्ति को बहुत जल्द गुस्सा आता है। साथ ही श्रीमद्भगवद्गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। तो वहीं लड़कियों की बात करें तो जिन लड़कियों की राशि पर इन ग्रहों का ज्यादा प्रभाव होता है वे जल्द धैर्य खो बैठती हैं। फिर उनको शांत रखना मुश्किल हो जाता है। आइए आगे देखते हैं किस राशि की लड़कियां अपने क्रोध पर काबू नहीं कर पाती हैं-

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मेष राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव काफी ज्यादा होता है और मंगल ग्रह को उग्र ग्रह और ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इसी वजह से मेष राशि की लड़कियों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। जब मंगल ग्रह कुंडली में अशुभ स्थिति में होते हैं तब लड़कियां अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाती। इन सब बातों के कारण ही लड़कियों के दांपत्य जीवन पर भी खास असर होता है और इनकी मित्रों की संख्या भी बहुत ही कम होती है।

कर्क राशि

चंद्र और मंगल इस राशि के स्वामी माने गए हैं। मंगल ग्रह भी काफी क्रूर स्वभाव के माने जाते हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियों के लिए अपने गुस्से पर काबू कर पाना असंभव सा हो जाता है। कहीं भी यह अपना गुस्सा जाहिर कर देती हैं। कई बार तो ऐसा भी देखने में आया है कि गुस्से की वजह से इनका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। ऐसी लड़कियां अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाती। 

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियां बेहद गंभीर होती हैं और जल्दी रियेक्ट नहीं करती हैं लेकिन जब कोई इन्हें गुस्सा दिलाने का प्रयास करता है तो उसका डटकर सामना करती हैं। इस राशि की लड़कियां  गलत बात बर्दाश्त नहीं करती हैं। ये दूसरों को खुश रखने के लिए नियमों की अनदेखी नहीं करती जो कि उचित होता है उसी पर कायम रहती हैं। सिंह राशि की लड़कियां अपने शत्रुओं को कभी माफ नहीं करती। जो लड़कियां इस राशि की लड़कियों से सोच समझ कर ही बात करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देन माने जाते हैं। वैसे तो इस राशि की लड़कियों को गुस्सा नहीं आता लेकिन, जब आता है तो वे आसपास कुछ नहीं देख पाती। कई बार गुस्से की वजह से इन्हें बाद में पछताना भी पड़ता है। शनि देव का प्रभाव इस राशि की लड़कियों पर खास तौर पर देखने को मिलता है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के ग्रह स्वामी शनि देव हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के प्रभाव से इस राशि की लड़कियों का गुस्सा बहुत तेज होता है। कई बार ऐसा देखने में आया है कि अपने गुस्से की वजह से यह अपना खुद का नुकसान कर बैठती हैं। इन लड़कियों के दंपति जीवन में भी कई बार बाधाएं आती हैं। अत्याधिक तेज गुस्सा होने के कारण यह मानसिक तनाव के शिकार हो जोती हैं।


 

Content Writer

vasudha