पुरुषों को शर्मिंदगी से बचाएं ये 5 उपाय

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 06:16 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत) : एेसी कई चीजें हैं जिनकी वजह से पुरूषों को शर्मिदा होना पड़ता है। कई पुरुषों के सिर के बाल झड़ने और पैरों से बदबू आने के कारण उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। आज हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बताएंगें।


1. मोटापा  
अनियमित और गलत खान-पान के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना अपनी डाइट में लोकी का जूस शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्‍म बढाता है और मोटापे को तेजी से कम करता है।

2. अनचाहे बाल
अक्सर पुरुषों की छाती और पीठ पर बाल आ जाते हैं। इससे बचने के लिए बेसन में हल्दी और दही मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएं। इसके सूखने पर हल्के हाथों से रब करें और धोएं।
 
3. गंजापन
इसके लिए मेथी दाने और कलौंजी के पेस्ट में नारियल तेल को मिलाएं। एेसा करने से गंजेपन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. पैरों की बदबू
पैरों से बदबू आने पर बेसन में दही मिलाकर लगाएं। इससे बदबू से राहत मिलती है।

5. डैंड्रफ
इससे बचने के लिए बेकिंग सोडे में दही मिलाकर बालों पर लगाएं। इसे लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। 

Punjab Kesari