गहनों से ज्यादा कीमती था कैटरीना- विक्की की शादी का 5 Layer Cake

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 01:26 PM (IST)

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और  एक्टर विक्की कौशल की रॉयल शादी में सब कुछ रॉयल ही था। दुल्हन के गहने से लेकर दूल्हे के कपड़े तक हर चीज अपने आप में कुछ खास थी। यहां तक की शादी में काटा गया केक भी आम नहीं था, यह भी काफी स्पेशल था।

बताया जा रहा है कि इस शाही शादी की शान बढ़ाने ये केक दिल्ली के जाने-माने पेटिसियर मायरा झुनझुनवाला से बनवाया गया था। बैरीस से भरे 5 लेयर्ड केक की कीमत जानकर अच्छे-अच्छों के पसीने निकाल  जाएंगे।

खबरों की मानें तो  इस केक की कीमत साढे़ चार लाख रुपये थी। मायरा ने  सिक्स सेंस रिजॉर्ट में पहुंचकर इसे तैयार किया था। दूल्हा- दुल्हन ने संगीत की रात को इस किमती केक को काटा था। 

वहीं कैटरीना के आउटफिट की बात करें ताे उन्होंने  सब्यसाजी के द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे पर गोल्डन थ्रेड वर्क से एंबॉयडरी हुई है, जो बेहद ही आकर्षक थी। 


 

Content Writer

vasudha