होंठों के आसपास की झुर्रियां दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 11:57 AM (IST)

उम्र बढ़ने से चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। ये आंखों व माथे के साथ होंठों के आसपास भी दिखाई देती है। इससे चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। मगर शुरुआती समय में इसपर ध्यान देने से कम किया जा सकता है। वैसे तो स्किन संबंधी हर समस्या के लिए बाजार में आसानी से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर वे केमिकल्स से भरपूर होने के साथ ज्यादा महंगे भी होते हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद चीजों को इस्तेमाल कर सकती है। तो आइए आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने होंठों के आसपास की झुर्रियों के कम कर सकती है...

जैतून तेल

आप झुर्रियों को ठीक करने के लिए जैतून तेल यूज कर सकती है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। झुर्रियों की परेशानी दूर होकर होंठों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी।

एलोवेरा जेल

स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट मानी गई है। आप होंठों के आसपास पड़ी झुर्रियों को दूर करने में भी इसे यूज कर सकती हैं। इसके बाद 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल लेकर होंठों के आसपास की स्किन पर मसाज करें। फिर 10 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

पपीता

पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके नई स्किन दिलाने में मदद करता है। इसके लिए पपीते का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर 2 मिनट तक मसाज करें। फिर 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें ‌ बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें।

विटामिन ई ऑयल

झुर्रियां व स्किन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए विटामिन ई ऑयल फायदेमंद माना जाता है। वहीं होंठों के आसपास पड़ी झुर्रियों को दूर करने में यह बेहद कारगर माना गया है। इसके लिए इस तेल को 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। बाद में मुंह धो लें। यह झुर्रियों से छुटकारा दिलाने के साथ त्वचा को पोषण देगा।

Content Writer

neetu