Non veg से भी ज्यादा फायदेमंद हैं ये 5 Veg Foods, इन्हें जरूर खाएं

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 11:46 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): दुनिया में दो तरह के लोग है, जिनमें कुछ वेज खाना पसंद करते है तो दूसरे नॉन वेज को ही ज्यादा फायदेमंद समझते है। लोगों का मानना है कि शाकाहारी से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स मांसाहरी में होता है, जो बिल्कुल गलत है क्योंकि वेज खाने में कई चीजे ऐसी है, जिनमें नॉन वेज से ज्यादा प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम मौजूद है। आज हम आपको कुछ ऐसे वेज फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनमें नॉन वेज से भी ज्यादा दमदार पोषक तत्व मौजूद है। 


1. राजमा 

100 ग्राम राजमा में 8.2 म.जी, 25 ग्राम फाइबर और 143 ग्राम कैल्शियम होता है, जिसकी बॉडी को कापी जरूर होती है। 

2. सोयाबीन

सोयाबीन को तो लगभग बहुत से लोग खाना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है 100 ग्राम सोयाबीन में 15.7 म.जी आयरन, 9 ग्राम फाइबर और 277 ग्राम कैल्शिय होता है। 

3. अोट्स 

ओट्स जहां ब्यूटी के लिए फायदेमंद होता है, वहीं लोग इसका सेवन भी भरपूर करते है। 100 ग्राम ओट्स में 4.7 म.जी, आयरन, 11 ग्राम फाइबर और 54 ग्राम कैल्शियम होता है, जो मीट से भी ज्यादा फायदेमंद कहलाता है। 

4. काबुली चने 

100 ग्राम काबुली चने में 6.2 म.जी आयरन, 17 ग्राम फाइबर, 105 ग्राम कैल्शियम होता है तो क्यों न नॉन वेज खाने के बजाए, काबुली चनों का सेवन किया जाए। 

5. खसखस

खसकस में काफी सारे गुण होते है, जो हमे कई तरह की बीमारियों से बचाए रखते है। क्या आपको मालूम है कि 100 ग्राम खसखस में आयरन 9.8 म.जी, 20 ग्राम फाइबर और 1438 म.जी कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के मजबूत बनाए रखता है। 

Punjab Kesari