आलिया के 5 गाउन जिन्होंने बटोरी खूब सुर्खियां, लाखों में हैं कीमत

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 01:58 PM (IST)

हाल ही में हुए वोग अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस 'आलिया भट्ट' अपने बेहतरीन गाउन के लिए फैंस द्वारा बहुत पसंद की गई है। मगर उनके आउटफिट की कीमत जान कर बहुत से लोग दंग रह गए है। लेकिन यह उनका पहला महंगा गाउन नहीं है जो इतनी सुर्खियां बटोर रहा है। जी हां, आलिया पहले भी इससे महंगा गाउन पहन चुकी है। चलिए उनकी कीमती गाउन की कलेक्शन की एक झलक दिखातें है। 

आलिया ने 2017 के IIFA अवार्ड्स में यह शिमरी ऑफ़-शोल्डर गाउन पहना था जिसकी कीमत 23 लाख से ज्यादा है। आम लोगों की जिंदगी पर की कमाई भी इतनी नहीं होती है। 


आलिया डिजाइनर 'माइकल कॉस्टेलो' (Michael Costello) के मटैलिक वन शोल्डर गाउन में वोग 2019 अवार्ड्स में शामिल हुई। उनका हेयर स्टाइल काफी कूल था।इस डिजाइनर गाउन की कीमत है $5,500 यानी 3,90,425 रुपये है। 

हाल ही में हुए आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2019) में आलिया भट्ट डिजाइनर 'जॉर्ज चाकरा' (Georges Chakra) के शिफॉन गाउन में स्पॉट हुई थी। इस ड्रेस के लिए वो काफी ट्रोल भी हुई थी।  

आलिया का यह व्हाइट गाउन भी लाखों का ही है। 

सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस इतने महंगे ही आउटफिट में नजर आती है। मगर आलिया की ये 5 गाउन सबकी पसंद में से एक है।  


 

Content Writer

shipra rana