एनीमिया से लड़ने में मददगार है ये आहार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 02:54 PM (IST)

खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए :  एनीमिया की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है। दरअसल, शरीर में शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन स्तर कम हो जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है और ऑक्सीजन का दौरा कम हो जाता है, जो एनीमिया का कारण बनता है। ऐसे में शरीर को प्रोपर डाइट की जरूरत होती है, जिससे शरीर को एनीमिया से लड़ने की शक्ति मिल सकें। हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो एनीमिया से लड़ने में मददगार है। 

 


1. चुकंदर

चुकंदर में आयरन भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। आप चुकंदर का सेवन सलाद या सब्जी के रूप में कर सकते है। इसके अलावा चुकंदर की जड़ों में विटामिन ए होता है, जो एनीमिया से लड़ने में मददगार है। 

 

2. ब्रोकोली

ब्रोकोली काफी फायदेमंद सब्जी है । इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें एनीमिया से लड़ने वाले जरूरी तत्व मौजूद होते है। इसलिए डाइस में ब्रोकोली जरूर लें। 

 

3. अंजीर

एनीमिया में अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। अंजीर में विटामिन बी12, कैल्सियम, आयरन, फास्‍फोरस, पोटैशियम जैसे तत्‍व मौजूद होते है, जो खून की कमी दूर करते हैं। इसके अलावा यह ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करता है।

 

4. अंगूर

अंगूर खाने में तो स्वाद होते ही है, साथ ही अंगूर में विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते है। अंगूर में ज्यादा आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने में सहायक है। 

 

5. पालक 

पालक को पौष्टिक पत्तेदार सब्जी में शामिल किया जाता है। पालक में विटामिन ए, बी9, ई, और सी और आयरन, फाइबर और बीटा केरोटिन मौजूद होता है, जो एनीमिया से लड़ने में हमारी मदद करते है। 

 

Punjab Kesari