मानसून में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 01:48 PM (IST)

मानसून का मौसम ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है। बारिश के आने से हर तरफ हरियाली ही होती है। मगर बारिश के मौसम में बीमारियां और संक्रमण होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस मौसम में अपने खान-पान में सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत हैं। क्योंकि गलत चीजें खाने से आप बीमार भी हो सकते हैं। आज हम आपको 5 एेसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें मानसून के मौसम में खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। 

 

1. हरी पत्तेदार सब्जियां
वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मगर बारिश के मौसम में इनको खाने से व्यक्ति बीमार हो सकता है। दरअसल इस मौसम में खेतों में कीड़े-मकोड़े घूमने लगते हैं जो सब्जियों की पत्तियों को दूषित कर देते हैं। एेसे में अगर आप दूषित सब्जियों का सेवन करते हैं तो सेहत खराब होने का डर बना रहेगा। 

 

2. मार्किट के जूस और शेक
इस मौसम में आप घर में बने जूस और शेक का सेवन कर सकते हैं। मगर मार्किट में मिनले वाले जूस और शेक से दूर रहना चाहिए। दरअसल इस मौसम में कटे हुए फल और सब्जियां या पके हुए भोजन की अपेक्षा जल्दी खराब हो जाते हैं।

 

3. सी फूड्स 
मॉनसून में सी फूड्स जैसे झींगा मछलियों या किसी भी प्रकार की मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये समय मछलियों का प्रजनन का समय होता है। इसलिए इस मौसम में इनको संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर आप संक्रमण वाले सी फू्ड्स का सेवन करते हैं तो बीमारी आपको जल्दी घेर लेगी। 

 

4. फ्राइड फूड्स से बचें
बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का मन समोसे, पकोड़े और तली हुई चीजों को खाने का करता है। पर क्या आप जानते हैं कि इन दिनों फ्राइड फूड्स को खाने से पेट में दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी और फूड प्वायजनिंग की समस्या हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए जितना हो सके इस तरह के फूड्स से दूर रहें। 

 

5. बासी खाना
कुछ लोग रात के खाने को सुबह दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। मगर बारिश के मौसम में बासी खाना खाने से बचना चाहिए। जहां आम दिनों में खाना ज्यादा देर तक फ्रैश रह सकता है, वही बारिश के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। खराब और बासी खाना खाने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

Content Writer

Nisha thakur