Vastu Tips: घर में आएगी पॉजिटिविटी लगाएं ये 5 फूल और पौधे

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 02:48 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में घर को सजाने के कई नियम बताए गए हैं। इस शास्त्र में ऐसे कुछ ऐसे पौधों और फूलों के बारे में भी बताया गया है जो घर में पॉजिटिविटी लेकर आते हैं। इन फूलों और पौधों को घर में लगाने से सोच भी पॉजिटिव रहती है और आशियाने में अच्छी एनर्जी का आगमन भी होता है। चलिए आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताते हैं जो घर में सकारात्मकता का संचार करेंगे। आइए जानते हैं....

ऑरिगैनो 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा गिफ्ट के तौर पर भी यह पौधा किसी को देना शुभ माना जाता है। 

लिली 

इस पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस फूल को खुशियों का प्रतीक माना जाता है। यह फूल घर में खुशियां लेकर आता है और नेगेटिविटी दूर करता है। लिली के पौधे को घर के बेडरुम में लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इससे रात के समय में नींद अच्छी आती है और व्यक्ति की सुबह भी खुशियों और एनर्जी से भरी होती है। 

तुलसी 

यह पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना जाता है। इसे औषधि के तौर पर भी घर में इस्तेमाल किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से सुख और शांति बनी रहती है। यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है। 

लैवेंडर 

यह फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाने जाते हैं। यह पौधा आसपास होने पर आपको बहुत ज्यादा राहत महसूस करवाता है। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति का तनाव भी दूर होता है। 

मनी प्लांट 

यह पौधा घर में कहीं पर भी लगाया जा सकता है। बेडरुम, बालकनी, बाथरुम, ड्राइंग रुम या बगीचे इसे कहीं पर भी लगाया जा सकता है। कुछ लोग इस पौधे को अपने किचन में भी लगाते हैं। यह घर में पॉजिटिविटी भी लाता है और इसे धन का प्रतीक भी माना जाता है। 

गुलाब 

वैसे तो गुलाब अलग-अलग किस्म का होता है परंतु घर में देसी गुलाब लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसकी खुशबू मन को मोह लेती है। इसके अलावा यह शांति, प्रेम और पॉजिटिव वातावरण का प्रतीक भी माना जाता है। यह पवित्र फूल आसपास की नेगेटिविटी को भी दूर करता है।  
 

Content Writer

palak