शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 फूल, प्रसन्न होकर देवी भरसाएंगी कृपा

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 06:17 PM (IST)

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। शुक्रवार का दिन इन्हें ही आर्पित होता है। कहते हैं कि अगर इस दिन मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा की जाए तो वो प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए उन्हें उनके पसंद की फूल चढ़ाने चाहिए। कमल तो मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है ही, इसके अलावा ये 4 फूल चढ़कर भी आप मां का आशीर्वाद पा सकते हैं...

लाल गुड़हल 

गुड़हल का फूल मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय फूल माना जाता है। इसे मां को चढ़ाने से धन की वृद्धि होती है और घर में सुख- शांति बनी रहती है।

सफेद कनेर

मां लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल भी चढ़ा सकते हैं । इससे घर में सुख- शांति बनी रहती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसका पेड़ अगर आप अपने घर में लगा रहे हैं तो इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी।

लाल गुलाब

लाल रंग मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। वहीं लाल रंग का गुलाब भी माता को चढ़ाना बहुत शुभ होता है। इससे शुक्र मजबूत होता है और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

गेंदे का फूल

मां लक्ष्मी को गंदे का फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। इसे चढ़ाने से ज्ञान की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद मिलता है।

कमल का फूल

मां लक्ष्मी तो कमल के फूल पर स्वंय विराजमान करती हैं, इसे चढ़ाने से व्यक्ति पर देवी मां मेहरबान रहती हैं और साथ में समाज में मान- सम्मान भी मिलता है। इससे परिवार के सारे दुख- दर्द भी दूर होते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur