भारत के 5 मशहूर किले, खाली समय में जरूर जाएं यहां

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 12:11 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें और किले हैं। जो अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं। कुछ लोगों को पुरानी जगहे पर जाना पसंद होता है। अगर आपको भी किले और एेतिहासिक जगह पर जाना अच्छा लगता है तो आज हम आपको खूबसूरत एेसे महल के बारे में बताएंगे के बारे में बताएंगे। जहां एक बार जाने के बाद आपका मन दोबारा जाने के करेगा। 

 


मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित शाही कालियादह किला करीब 400 साल पुराना है। इस महल को मांड के सुल्तान नासिरुद्दीन खिलजी ने बनवाया था। इस महल की खासियत यह है कि इसके अंदर हर वक्त पानी भरा रहता है। इसके अंदर बने 52 कुंडों के कारण यह हमेशा पानी से भरा रहता है।


आमेर पैलेस को देखने के लिए हर साल कम से 46 लाख टूरिस्ट आते है। इसको ध्यान में रखकर सरकार ने यहां टूरिस्टों के लिए ई-रिक्शा शुरू करने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार भी इसको आइकोनिक टूरिज्म के रूप में विकसित करने जा रही है। इसलिए इसके आसपास पर्यटक सुविधा पार्किंग, होटल को विकसित किया जाएगा।

ग्वालियर किले का निर्माण 8 वीं शताब्दी में हुआ था। यह किला तीन वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसकी ऊंचाई 35 फीट है। इस किले में कई स्मारक, बुद्ध-जैन मंदिर, मानसिंह, जहांगीर महल, करण महल, शाहजहां महल भी मौजूद है। यह ग्वालियर शहर का प्रमुख स्मारक है जो गोपांचल नामक छोटी पहाड़ी पर स्थित है।

उत्तर प्रदेश का आगरा का किला बहुत फेमस है। इस किले में वास्तुशिल्प, नक्काशी और सुंदर रंग-रोगन देखने में बहुत सुंदर लगता है। सफेद संगमरमर की मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मुसम्मन बुर्ज, जहांगीर पैलेस, खास महल और शीश महल उनमें से कुछ खास है। 

नदी किनारे स्थिति चित्तौड़गढ़ का किला बहुत ही खूबसूरत है। जमीन से 500 फुट की ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला आपको अपनी ओर आकर्षित करता है। 

Punjab Kesari