पेट की जलन से हैं परेशान? ये 5 ड्रिंक्स तुरंत देंगे राहत

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 01:20 PM (IST)

गलत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी परेशानियां आजकल आम हो गई है। इनमेंं पेट में जलन की प्रॉब्लम ज्यादा देखने को मिलती है। जिससे काम के साथ-साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। पेट में ज्यादा अम्लता के कारण जलन शुरु हो जाती है और फिर यह जलन सीने तक पहुंच जाती है। इसके कारण सीने और पेट में व्यक्ति को परेशानी महसूस होने लगती है। एसिडिटी, फूड एलर्जी, फूड पॉइजनिंग, डायरिया आदि के साथ-साथ पेट में जलन की समस्या भी इससे पैदा हो सकती है। पेट में जलन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस जलन को शांत करने के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

 

सौंफ का पानी

सौंफ हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यह पेट की जलन को शांत करता है। सौंफ के पानी में मौजूद सूदिंग प्रोपर्टीज पेट की जलन को शांत करता है। इसके लिए रातभर सौंफ को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को छानकर उबाल लें और ठंडा करके पिएं।

 

पुदीने का जूस

पुदीने में मेन्थॉल होता है जो कि पेट को ठंडा रखता है। पुदीने का जूस पेट की जलन को शांत करने के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पुदीने को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें शहद व नींबू मिलाकर पी लें। इसका सेवन करने से पेट की जलन और जी-मिचलाने की समस्या शांत होती है।

 

गाजर-पुदीने का जूस

गाजर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका जूस ना सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद होता है बल्कि पेट की जलन को कम करने में मददगार होता है। गाजर और पुदीने को मिलाकर उसका रस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

 

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है साथ ही इनमें सूदिंग प्रोपर्टीज भी होती हैं। इसका सेवन करने से पेट में दर्द और जलन कम हो जाती है।

 

पालक और सैलेरी का जूस

इस जूस में पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए लाभकारी होते हैं साथ ही पाचन तंत्र पर सूदिंग इफेक्ट्स भी डालते हैं। पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए पालक, सेलेरी और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर जूस बनाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें।

Content Writer

Anjali Rajput