इस देश में 5 करोड़ लाल केकड़ों का राज, जंगल से निकलकर बेखौफ टहलते हैं सड़कों पर

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 05:22 PM (IST)

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप में उस समय हाहाकार मच गई जब सड‍़काें पर अचानक लाल केकड़े पहुंच गए। दूर- दूर तक सिर्फ केकड़े ही  केकड़े दिखाई दे रहे थे, जिसे देख लोग डर गए। हैरानी की बात है कि इनकी संख्या हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में थी। जी हां  50 मिलियन से अधिक केकड़े जंगलों से निकलकर सड़क पर पहुंचे थे।

 

बताया जा रहा है कि ये केकड़े हर साल पश्चिमोत्‍तर ऑस्‍ट्रेलिया के जंगल से नैशनल पार्क के तट पर जाते हैं।  यह धरती पर किसी जीव का सबसे बड़ा प्रवास होता है। केकड़ों के जाने से यह पूरा क्रिसमस द्वीप लाल हो जाता है। 

PunjabKesari
दरअसल  लाल रंग के ये  बच्‍चों को जन्‍म देने के लिए समुद्र की तरफ जा रहे हैं।  अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में  लाल केकड़े अपने घरों को छोड़ देते हैं और एक कथित तौर पर अंडे देने के लिए समुद्र की ओर बढ़ते हैं।  दुनिया में सबसे ज्‍यादा लाल केकड़े क्रिसमस द्वीप पर पाए जाते हैं।

PunjabKesari
खबरों की मानें तो  प्रत्‍येक मादा केकड़ा प्रवास के दौरान हिंद महासागर में अगले 5 या 6 दिनों तक 1 लाख अंडे देगी। एक महीने बाद लाल रंग के ये बच्‍चे तटों की ओर आ जाएंगे और क्रिसमस द्वीप के वर्षावनों की ओर रवाना हो जाते हैं। हालांकि समुद्र में केकड़े के ज्‍यादातर बच्‍चों को रास्‍ते में मछल‍ियां और शार्क खा जाती हैं जो हर साल इसी ताक में यहां मौजूद रहती हैं। 

PunjabKesari
क्रिसमस द्वीप के कर्मचारी कई महीनों पहले से ही इतने केकड़ों के स्‍वागत की तैयारी शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि  पुलों, सड़कों, चट्टानों और अन्‍य जगहों पर बस केकड़े ही दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static