बैडरूम की दीवारों को दें ये शेड्स, मन को मिलेगा सुकून और आएगी अच्छी नींद

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 01:47 PM (IST)

हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद हैल्दी लाइफस्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पर्याप्त नींद न ली जाए तो यह किसी परेशानियों और बीमारियों का कारण बनता हैं। अक्सर लोगों को रात को अनिंद्रा की प्रॉबल्म रहती है, जिसके पीछे का कारण हमारी गलत दिनचर्या हैं लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि हमारे में दीवारों का पेंट भी हमारी नींद पर इफैक्ट डालता हैं। इसलिए बेहतर है कि अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अपने बैडरूम की दीवारों के रंग में भी बदलाव लाए। आज हम आपको वॉल पेंट के कुछ ऐसे कलर बताएंगे, जो आपको अच्छी नींद दिलाने में मदद करेंगे। इससे न केवल कमरा खूबसूरत लगेगा, बल्कि मन को सुकून भी मिलेगा। 

 

ये कुछ वॉल शेड्स हैं जो आपकी तंत्रिकाओं को आराम और शांत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपको पर्याप्त और अच्छी नींद आएगी। 

 

1.ब्लू


ब्लू रंग शरीर के शांत रसायनों का उत्पादन करने में मदद करता है और मन को सुकून प्रदान करता हैं। रिसर्च के मुताबिक, अस्पताल में रोगियों को आराम और सुकून का अहसास दिलाने के लिए नीले रंग से ही दीवारों को पेंट किया जाता हैं, इससे मरीज को अच्छा महसूस होता हैं।  

 

2. पेल पिंक (Pale Pink)


बैडरूम की दीवारों पर किया गया है यह पेंट सुखद एहसास दिलाता हैं। यह कलर तनाव दूर करके गुस्से को शांत रखता है। इसलिए इस कलर को अपने बैडरूम की दीवारों पर जरूर करवाएं। 

 

3. पेल यैलो (Pale Yellow)


यह नैचुरल लाइट के साथ-साथ रूम के लिए अच्छा कलर हैं। दिन के समय कमरा उज्ज्वल और उत्तेजक प्रतीत होता है लेकिन रात में यह आपको बिना किसी दिक्कत के पर्याप्त नींद प्रदान करता हैं। 

 

4. मॉस ग्रीन (Moss Green) 


यदि आप हरा रंग करवाने के लिए तैयार हैं तो यह मॉस ग्रीन कलर बैस्ट ऑप्शन हैं। इसका अर्थी (earthy) टोन आसपास के वातावरण को रिफलेक्ट करता हैं जो दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है और इससे अच्छी नींद आती है। 

 

5. ग्रे (Gray) 


बैडरूम की दीवार पर ग्रे कलर करवाने से शांत प्रभाव पड़ता हैं। इसके अलावा यह बैडरूम को कूल लुक देता है, जिससे तनाव दूर होता है। 

Punjab Kesari