नाइट लाइफ के लिए मशहूर भारत के 5 शहर, युवाओं में है काफी पॉपुलर

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 12:09 PM (IST)

इंडियन कल्चर के साथ-साथ आजकल के युवा वेस्टर्न कल्चर भी अपना रहे हैं, जिसके चलते उन्हें नाइट लाइफ बहुत आकर्षित करने लगी है। रात को संगीत की तेज धुन और ऊर्जा से भरा वातावरण डांस व मस्ती करना युवाओं को काफी भाता है। ऐसे में आज हम आपको भारत के कुछ शहरों के बारे में बताएंगे, जो नाइट लाइफ के लिए काफी फेमस है। यहां लेट नाइट पार्टी को मॉडर्न लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन शहरों की नाइट लाइफ है बेहतरीन।

 

नाइट लाइफ के लिए मशहूर भारत के शहर
जयपुर

जयपुर की मिडनाइट बाजार नाइटलाइफ की रौनक बढ़ाती है। इसके अलावा यहां कई क्लब भी हैं, जहां आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। साथ ही आप जयपुर की नाइटलाइफ के साथ यहां की ऐतिहासिक इमारतों को देखने का मजा भी ले सकते हैं।

मुंबई

बात अगर मुंबई की हो यहां की नाइटलाइफ युवाओं में काफी फेमस है। मुबंई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है। इस रंगीन शहर में आप कलब या डिस्को में पार्टी करने के अलावा नरीमन प्वाइंट, मरीन ड्राइव, फोर्ट रोड और चौपाटी पर भी घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सड़क किनारे बने ढाबों व रेस्टोरेंट्स में डिनर आदि को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

कोलकाता

हावड़ा ब्रिज ऐर रसगुल्ला ही नहीं, कोलकाता की नाइटलाइफ भी काफी मशहूर है। यहां लोग दिन की बजाए रात में ही घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, खासकर युवा। दिनभर अस्त व्यस्त दिखने वाला कोलकाता रात के समय और भी खूबसूरती हो जाता है। यहां कई फेमस नाइट कल्ब, पब और डांस बार हैं, जहां आप जमकर मस्ती कर सकते हैं।

गोवा

बात जब भारत में मशहूर नाइटलाइफ की हो तो दिमाग में सबसे पहला नाम गोवा की ही आता है। यहां के बीच ही नहीं बल्कि क्लब, बार व पब भी युवाओं को काफी आकर्षित करते हैं। इसके अलावा गोवा के समुद्र किनारे बैठकर कैंपिंग व मस्ती करना भी युवाओं को काफी पसंद है। अगर आप गोवा की नाइट लाइफ को फुल ऑन एंज्वॉय करना चाहते हैं तो अंजुना बीच जाना ना भूलें। 

बैंगलोर

भारत की सिलिकॉन वैली यानी बैंगलोर भी अपनी नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है और इसकी वजह से इस शहर को पब कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में 50 से भी ज्यादा क्लब व पब हैं, जिसमें से एमजी रोड युवाओं के बीच पार्टी करने के लिए सबसे मशहूर है।

Content Writer

Anjali Rajput