बच्चों को रोज खिलाएंगे ये 5 फूड्स तो तेजी बढ़ेगी उनकी याददाश्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 03:59 PM (IST)

हर मां चाहती है कि उसका बच्चा मानसिक और शारीरिक रुप से हमेशा स्वस्थ रहें। इसके लिए वह अपने बच्चे की डाइट का भी पूरा ध्यान रखती है लेकिन अधिकतर महिलाओं को उन फूड्स के बारे में पता ही नहीं होता, जो बच्चे का दिमाग तेज करने में मदद करते है। इसी वजह से अक्सर बच्चों को भूलने की समस्या रहती है। अगर आप भी चाहती है कि आपके बच्चों का दिमाग बचपन से तेज बना रहे तो छोटी उम्र में ही उसकी डाइट पर खास ध्यान देना शुरू कर दें। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो बच्चे की याददाश्त बढ़ाने में मदद करते है। 

 


1. अंडा खिलाएं


अंडे में विटामिन की मात्रा अधिक होती हैं, जिसका सेवन करने से दिमाग में सेल्स का विकास होता हैं। दिमाग में जितने ज्यादा सेल्स होंगे, उनकी याददाश्त भी उतनी तेज होंगी। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी पर्याप्त है, जिससे बच्चा शारीरिक रुप से फिट रहता है। 


2. दही का सेवन
फुल फैट दही ब्रेन सेल्स को लचीला बनाने में मदद करती हैं, जिससे दिमाग भी तेज होता है। इससे दिमाग तुरंत किसी भी प्रतिक्रिया को करने की क्षमता बढ़ाता है। इसलिए अपने बच्चे को रोजाना दिन में दही का सेवन करने को कहें। 


3.स्‍ट्रॉबेरी और ब्‍लूबेरी

 
इन दोनों फलों में एंटीऑक्‍सीडेंट होते है, जो दिमाग तेज करने में मद करते है। अपने बच्चों को बाकी फलों के बजाएं इन दो फलों का सेवन जरूर करवाएं, उनका दिमागी विकास तेजी से होगा। 


4. सेब का सेवन
सेब में एंटीऑक्‍सीडेंट होते है जो भूलने की बीमारी से हमेशा बचाए रखते है। सेब बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है। इसलिए खुद और बच्चों को भी रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करवाएं। 


5. ड्राई फ्रूट्स खिलाएं


बच्चों को मेवे खाने की आदत जरूर डालें। आप चाहें तो बच्चों को दूध में ड्राई फ्रूट्स डालकर पीलाएं। इससे बच्चे का शारीरिक और दिमागी विकास तेजी से होता है। रात के समय बादाम भिगोकर ऱखें और सुबह उनका सेवन करें और बच्चों को भी करवाएं। 


 

Punjab Kesari