मई-जून में वीकेंड प्लान करना है तो भारत के ये 5 डैस्टिनेशन हैं बैस्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 11:15 AM (IST)

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग तो सभी कर रहे होंगे लेकिन  अक्सर लोग गर्मियों में सही डैस्टिनेशन चूज करते समय काफी वक्त लगा देते हैं। गर्मी में घूमने का मजा तभी आता है, जब वह जगह ठंडी और वादियों की खूबसूरती में घिरी हो। अगर आप भी ऐसे ही डैस्टिनेशन की तलाश कर रहे है तो आज हम भारत के 5 ऐसे प्लेस बताएंगे, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर मजा लेने के साथ बजट में भी घूम सकते हैं। इतना ही नहीं, इन जगहों को मई-जून के लिए बिल्कुल परफैक्ट डैस्टिनेशन माना जाता है।  

 

 

1. बीर-बिलिंग (हिमाचल प्रदेश)  


अगर गर्मियों की छुट्टियों का मजा हवा में उड़ते हुए लेना चाहते है तो बीर-बिलिंग में जा सकते हैं क्योंकि यहां पैराग्लाइडिंग का टेक-ऑफ स्पॉट है, वहीं लैंडिंग स्पॉट 14 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप ट्रेन के जरिए जा रहे है तो नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट है, अगर सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो दिल्ली से 12-14 घंटे का सफर तैय करना होगा। 

 

2. मैक्लॉडगंज (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज में आप प्राकृति को नजदीक से देख सकते है। गर्मियों में इसे परफैक्ट डैस्टिनेशन माना जाता है। आप अपने फ्रैंड के साथ यहां सोलो ट्रिप का प्लान बना सकते है। मई के महीने में मैक्लॉडगंज का औसत तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहता है, जो काफी खूबसूरत अहसास करवाता है। 

 

3. लैंसडाउन (उत्तराखंड)


यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है। बताया जाता है कि इसे अंग्रेजों ने साल 1887 में बसाया था, खास बात है कि यहां का मौसम पूरा साल बेहद सुहावना बना रहता है। गर्मी के मौसम में यहां का औसत तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।

 

4. शिलॉन्ग (मेघालय) 


शिलॉन्ग को ईस्ट के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां पर्यटकों को कई तरह का नेचर सरप्राइज देखने को मिलता है। हरे-भरे बगीचे, पहाड़, झड़ने और हाइकिंग ट्रेल इस जगह को परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है। 

 

5. महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)


शानदार दृश्यों से घिरा महाबलेश्वर खूबसूरत डैस्टिनेशन माना जाता है। इसके अलावा यह जगह सेंट्रल इंडिया के क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर है। गर्मियों में यहां का तापमान लगभग 20 से 30 डिग्री के बीच रहता है। 

 

Punjab Kesari