प्यार का इजहार करने के लिए बेस्ट है ये 5 शहर

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 11:45 AM (IST)

वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को  बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करना चाह रहें हैं तो ऐसे में आपको कुछ खास शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की फिजाओं में खूबसूरती नजर आती है। जो लोग रोमांस और घूमने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो उनके लिए यह शहर बेहतरीन रहेगा। तो आइए जानते हैं उन खास शहरों के बारे में-

 

पेरिस

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पेरिस का है। यह अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कुछ लोग इसे सिटी ऑफ लव के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर लोग शहर की शान एफिल टावर का दीदार करने के लिए आते हैं। इसका नजारा इतना खूबसूरत है कि हमेशा के लिए यही थम जाने का मन करता है। यहां आप अपने प्यार का इजहार बड़े प्यारे ढंग से कर पाएंगे।

 

रोम

दुनिया के एक और खूबसूरत शहर में नाम आता है, इटली के रोम का यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। यह पूरी दुनिया में अपने आर्किटेक्ट के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों को फैशन का बहुत पसंद है। इसे पूरी दुनिया में जीता-जागता शहर भी कहा जाता है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

 

वेनिस

जब बात हो रही है रोमांटिक शहर की उसमें वेनिस का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता है। यह इटली का एक प्रमुख नगर है। वेनिस जैसा खूबसूरत शहर पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं। कहते हैं इस शहर को खूबसूरती विरासत में मिली हुई है। इस शहर में आपको सड़के कम सुंदर नहरें ज्यादा दिखेंगी। सैलानी घूमते हुए रीयाल्टो पुल पर शहर का नजर आता है।  

 

हंगरी

हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और हर साल लगभग 8.6 लाख टूरिस्ट यहां घूमने आते है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। कुछ लोग इसे डोनाउ की रानी भी कहते हैं। यहां आपको शाही महल और रोमांटिक गलियां देखने को मिलेेंगी। जहां आप एक बार जाने के बाद इसे कभी भूला नहीं पाओगे।

 

 

थाईलैंड

थाईलैंड में बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जो रंगों से भरपूर हैं। नीले समुद्र तट, गोल्डन टेंपल्स, एग्ज़ोटिक ट्रॉपिकल वेजीटेशन अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। इसके अलावा आपकों यहां शॉपिंग के बेस्ट ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

 

Content Writer

Vandana