Wonderful: आयरलैंड की 5 ऐसी लोकेशन, जो भुला देंगी दुनिया

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 04:19 PM (IST)

अगर आप अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं जहां सुकून, मनोरंजन, खूबसूरत वादियां और खाने के बढ़िया इंतजाम हो तो आपके लिए आयरलैंड अच्छा विकल्प हो सकता है। आयरलैंड एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां एक ही जगह पर दुनिया के अलग-अलग रंग देखने को मिल जाते हैं। खास बात यह भी है कि यहां बहुत अधिक भीड़ नहीं होती। सफर सुकून भरा रहता है। आइए जानते हैं आयरलैंड की वे लोकेशन जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर सकते हैं-

आयरलैंड के टॉप पर्यटन स्थल

Boyne Valley 

काउंटी मैथ आयरलैंड में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों में से एक है 'Boyne Valley'। यहां बड़े पैमाने पर इतिहास से जुड़ी चीजें आपको मिल जाएंगी।  यहां कुछ कब्र भी हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये कब्रें इंग्लैंड में स्टोनहेंज और मिस्र में गीजा के पिरामिड दोनों से पुरानी हैं। न्यूग्रेंज आपका मन मोह लेगा। इसका निर्माण लगभग 5,000 साल पहले हुआ है और यह आयरलैंड का सबसे प्रसिद्ध इतिहासिक स्थल है। 

 

Ring of Kerry 

दुनिया भर के कई लोगों के लिए 'रिंग ऑफ केरी' आयरलैंड की पहचान है। यह प्राचीन स्मारक, रोमांटिक महल, शानदार उद्यान और रंगीन शहर और गांव सबका संगम है। यहां के हैरान करने वाले दृश्य, दिल जीत लेने वाले समुद्र तट, आकर्षक स्थान और पुरातात्विक खजाने को अक्सर पोस्टकार्ड, फिल्म, कविता और गीतों में देखा जा सकता है। जी हां, जो लोकेशनंस आप टीवी या फिल्म में देखते हैं, वह आपको यहां असल में देखने को मिलेंगी। 

 

The Cliffs of Moher 

आयरलैंड के क्रैगी वेस्ट कोस्टलाइन का सबसे प्रसिद्ध और लुभावना हिस्सा हैं 'मोहर क्षेत्र की चट्टानें'। जिन्हें The Cliffs of Moher के नाम से जाना जाता है। इस जगह इस पूरे द्वीप के कुछ सबसे लुभावने दृश्य देखने को मिल जाते हैं। क्लिफ लगभग 5 मील तक फैला है और अटलांटिक महासागर से 702 फीट ऊंचा है। चट्टानों से यहां का हैरान करने वाले नजारे देखने को मिलते हैं। आप एरन द्वीप समूह, गॉलवे खाड़ी, बारह पिंस और मौम तुर्क पर्वत की सैर इंजॉय कर सकते हैं। इस जगह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां हर साल लगभग 1 मिलियन सैलानी दुनियाभर से आते हैं। 

 

Aran Islands 

गैलवे की यात्रा 'अरन द्वीपों' की यात्रा के बिना अधूरी होगी। यहां कई छोटे द्वीप हैं, जिनमें इनिशमोर, इनिशमैन और इनिशियर शामिल हैं। इन लोकेशंस ने यहां सदियों से ग्रामीण सांस्कृतिक अस्तित्व के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां आप आयरलैंड की संस्कृति को नजदीक से जान सकते हैं, जिसमें कम से कम सांस्कृतिक रूप से परिवर्तन हुए हैं। यहां के मूल निवासी आज भी अपने जीवन को उसी तरह जीते हैं, जिस तरह से उनके पूर्वजों ने जिया था। 

 

The Burren 

आयरलैंड में प्रकृति के अलग-अलग रूप और नजारे देखने को मिलते हैं। बरेन में चूना पत्थर से बनी पहाड़ियां और चट्टाने देखने को मिलती हैं। लेकिन यहां का दृश्य आपको इस कदर मोहित करेगा कि आप कुछ समय के लिए पूरी दुनिया भूला देंगे। यह जगह आयरलैंड के सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक आकर्षणों में से एक है। 

Content Writer

Anjali Rajput