फिजिकल रिलेशन के दौरान 40% महिलाओं को होती है ये परेशानी, जानें इसके संकेत
punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 01:31 PM (IST)
नारी डेस्क : शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द, संबंध बनाने की इच्छा कम होना, उत्तेजना में कमी या ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी जैसी समस्याएं कई महिलाओं को हो सकती हैं। इसके पीछे केवल शारीरिक कारण ही नहीं, बल्कि तनाव, रिश्तों से जुड़ी परेशानियां, हार्मोनल बदलाव और कुछ दवाओं का असर भी हो सकता है। ऐसी समस्या अगर कभी-कभार हो तो जरूरी नहीं कि यह किसी बीमारी का संकेत हो। लेकिन अगर परेशानी लगातार बनी हुई है और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी या रिश्ते को प्रभावित कर रही है। ये संकेत नजर आते है।
महिलाओं में कौन से संकेत नजर आ सकते हैं?
महिला यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में अलग-अलग महिलाओं में अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
इनमें मुख्य रूप से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम होना
उत्तेजना महसूस करने में परेशानी
संबंध के दौरान दर्द या जलन
संबंध बनाने के दौरान आनंद कम महसूस होना
ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी
संबंध बनाने को लेकर डर या बेचैनी।

संबंध बनाने की इच्छा क्यों कम हो सकती है?
महिलाओं में सेक्स ड्राइव कम होने के कई कारण हो सकते हैं। लगातार तनाव, चिंता या उदासी इसका एक कारण हो सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव भी यौन इच्छा को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट, नींद की कमी, रिश्ते में भावनात्मक दूरी, बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलना भी भूमिका निभा सकता है।
ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी
कुछ महिलाओं को शारीरिक संबंध के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचने में लगातार परेशानी होती है। इसके पीछे तनाव, चिंता, रिश्ते से जुड़ी परेशानी, कुछ दवाएं या अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। अगर यह समस्या अचानक शुरू हुई है या लंबे समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से बात करना बेहतर है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दवाओं, हार्मोन या अन्य स्वास्थ्य कारणों की जांच कर सकते हैं।
यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
संबंध बनाते समय दर्द क्यों होता है?
संबंध बनाने के दौरान दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं
जैसे, योनि में संक्रमण या सूखापन
पेल्विक एरिया से जुड़ी समस्या
पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों में तनाव
एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थितियां
ओवरी या गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं
कुछ आंतों या मूत्र संबंधी समस्याएं
दर्द बार-बार हो रहा है तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।

राहत के लिए क्या किया जा सकता है?
समस्या के कारण के आधार पर इलाज अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं को इन उपायों से मदद मिल सकती है
पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें।
संतुलित और पोषक आहार लें।
संबंध बनाते समय जल्दबाजी न करें और पर्याप्त उत्तेजना के लिए समय दें।
योनि में सूखापन होने पर डॉक्टर की सलाह से water-based lubricant इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर किसी दवा के बाद समस्या शुरू हुई है तो डॉक्टर से उसके बारे में बात करें।
लगातार दर्द या सेक्स ड्राइव में कमी होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ या योग्य संबंध यौनिकता हेल्थ विशेषज्ञ से सलाह लें।
जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग या कपल थेरेपी भी मददगार हो सकती है।
यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?
डाइट में क्या शामिल करें?
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अलसी और अखरोट संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकते हैं। इसके साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त प्रोटीन लेना भी जरूरी है। हालांकि, किसी खास फूड या विटामिन को महिला यौन विकार का इलाज मानकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। विटामिन D या अन्य सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर संबंध बनाने के दौरान दर्द लगातार बना हुआ है, अचानक सेक्स की इच्छा में बड़ा बदलाव आया है, असामान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज हो रहा है या समस्या आपके रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, तो डॉक्टर से जांच कराएं। महिला यौन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी शर्म की बात नहीं है। इसके पीछे शारीरिक और मानसिक दोनों कारण हो सकते हैं और सही कारण पता चलने पर प्रभावी मदद मिल सकती है।

