लड़का करने लगे इग्नोर तो हो सकती है ये 4 वजह

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 06:26 PM (IST)

रिलेशनशिप: आज के समय में कई लोग रिलेशनशिप टाइम पास के लिए बनाते हैं। कई बार एेसा होता है कि लड़के पहले तो लड़कियों से बात करते हैं और कुछ टाइम बाद बिल्कुल बात करना बंद कर देते हैं। एेसे में लड़कियों के मन में कई सवाल आते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। ऐसे में लड़कियां लड़कों को बार-बार मैसेज करती हैं लेकिन वे उनका रिप्लाई नहीं करते। अगर आपके साथ भी कुछ एेसा हो रहा है तो हम आपको बता दें कि इसके पिछे भी कई कारण हो सकते हैं। 

 

1. इम्प्रेशन

कहीं, लड़के को एम्प्रेस करने के चक्कर में आपने कुछ ज्यादा तो नहीं बोल दिया। एेसा भी हो सकता है कि चैटिंग करते समय आपका अंग्रेजी झाड़ना उसे पसंद न आया हो, जिससे उसपर आपका इम्प्रेशन बुरा पड़ा हो।

2. बोरिंग

कई बार एेसा होता हैं कि लड़के पहले तो आपसे बातें करते रहते हैं लेकिन बाद में उन्हें ऐसा लगने लगता है कि आप बोरिंग हो। एक कारण यह भी हो सकता है।

3. तारीफ करना

लड़के के सामने अपने बारे में ज्यादा तारीफ करना, उसे बार-बार अहसास दिलाना कि आप बैस्ट हो। यह भी एक कारण हो सकता है कि उसने आपसे चैट करनी बंद कर दी हो।
 
4. बात करने के लिए बेकरार होना

बार-बार लड़के को मैसेज करना या फिर बात करने के लिए ज्यादा बेकरारी दिखाना। इस वजह से भी हो सकता है कि लड़के ने बात करनी बंद कर दी हो।
 

Punjab Kesari