ये हैं वो 4 उद्यमी महिलाएं जो लोगों की मुश्किलें कर रही हैं आसान!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 02:33 PM (IST)

कुछ महिलाएं अपने काम के प्रति इतनी ज्यादा सजग होती हैं कि आगे बढ़ने और सफलता की तलाश के राह में आने वाली हर मुसीबत को भी पार कर जाती हैं। राजनीति हो या फिर उद्यमी का क्षेत्र महिलाओं की ताकत बढ़ती जा रही है। जो अपने साथ और भी बहुत औरतों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। आइए जानें ऐसी ही 4 महिलाओं के बारे में जिन्होने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सफलता की राह को चुना। 

1. अदिति अवस्थी 
अदिति मुंबई आधारित शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप एंबाइब की संस्थापक और CEO हैं। जो साइंस और प्रौद्योगिकी की मुश्किल परिक्षाओं को जैसे JEE मेन, JEE एडवांस्ड, BITSAT,  SET/ AIPMT और MCCE में विद्यार्थियों की मदद करता है। एंबाइब इस तरह की परीक्षा व्यवस्था के मामले में अदिति जी व्यक्तिगत अनुभव का परिणाम है। जिससे विद्यार्थियो को टाइम मैनेजमेंट करने, अटेंम्प्ट प्लानिंग, स्टेमिना जैसे जरूर केन्द्र बिंदू पर नजर रखना सिखाया जाता है। 

2. अदिति गुप्ता 
आदिति गुप्ता मेंस्ट्रूपीडिया की संस्थापक हैं। उनका काम पीरियड्स संबंधी साफ-सफाई के बारे में औरतों को शिक्षित करना है। मेंस्ट्रूपीडिया मासिक स्राव के बारे में लोगों के मनमुटाव को दूर करने का यह बहुत बड़ा कदम है। 

3. अजंता शाह
अजंता शाह फ्रंटियर मार्केट की संस्थापक और CEO हैं। फ्रंटियर मार्केट का काम  विनिर्माताओं के उत्पादों के लास्ट माइल वितरण पर फोकस करना है। 

4. अनु श्रीधरन
अनु श्रीधरन उद्यम नेक्स्टड्रॉप की CEO हैं। इनका काम मैसेजिंग के जरिए मैसेजिंग के जरिए डिलीवरी पानी की सही जानकारी लोगों को देना है। 

 

Content Writer

Priya verma