रोज पोछा लगाने के बाद भी पीले पड़ रहे फर्श ये ट्रिक आएगी काम
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:33 PM (IST)
नारी डेस्क : रोज पोछा लगाने पर भी फर्श पीला ही रह जाता है और जिद्दी दाग जमा हो जाते हैं। ये दाग इतने मजबूत होते हैं कि रोज पोछा लगाने से भी नहीं हटते, जिससे घर की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। समय के साथ धूल, पानी के दाग और लगातार इस्तेमाल के कारण टाइल्स का रंग भी बदलने लगता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप फर्श को फिर से चमकदार और साफ बना सकते हैं।
सफेद सिरका (White Vinegar): एक Natural और बहुत ही असरदार क्लीनर है, जिसमें मौजूद हल्का एसिड जिद्दी दागों और पीली परत को हटाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी पानी में 1 ढक्कन सफेद सिरका मिलाएं और इस घोल से पूरे फर्श पर पोछा लगाएं। जिन जगहों पर ज्यादा दाग या पीली परत हो, वहां सीधे सिरके का हल्का घोल लगाकर कपड़े से पोंछ दें। इससे न सिर्फ दाग साफ होते हैं बल्कि फर्श में नई चमक भी आ जाती है।

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट: गहरी सफाई के लिए बहुत उपयोगी होता है और जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे दाग वाली जगह पर अच्छे से लगा दें। इसे लगभग 10–15 मिनट तक छोड़ दें ताकि दाग नरम हो जाएं, फिर हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें। इस तरीके से पुराने और जिद्दी दाग आसानी से हट जाते हैं और फर्श साफ और चमकदार दिखने लगता है।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
नींबू का रस: नींबू का रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हटाने और फर्श को फ्रेश बनाने में बहुत मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू का रस पानी में मिलाकर इस घोल से पूरे फर्श पर पोछा लगाएं। जिन जगहों पर ज्यादा दाग या पीली परत हो, वहां नींबू का रस सीधे लगाकर कपड़े से पोंछ सकते हैं। इससे फर्श साफ होने के साथ-साथ एक अच्छी ताजगी भरी महक भी आती है और टाइल्स ज्यादा चमकदार दिखने लगती हैं।

सेंधा नमक और शैम्पू: अगर फर्श पर दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो यह तरीका काफी असरदार साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा सा शैम्पू मिलाएं और इस घोल से पूरे फर्श पर पोछा लगाएं। यह मिश्रण जमी हुई गंदगी और दागों को हटाने में मदद करता है। पोछा लगाने के बाद फर्श को सूखने दें, जिससे टाइल्स पर प्राकृतिक चमक आ जाती है और फर्श साफ-सुथरा व चमकदार दिखाई देता है।
यें भी पढ़ें : लू लगते ही शरीर हो जाता है बेकाबू तो ये 5 तुरंत उपाय बचा सकते हैं आपकी जान
रोजाना पोछा लगाना क्यों जरूरी है?
रोजाना फर्श की सफाई करने से धूल और गंदगी जमा नहीं होती और दाग बनने का खतरा कम हो जाता है। अगर कोई दाग लग जाए तो उसे तुरंत साफ करना चाहिए। कभी-कभी हल्के गुनगुने पानी से भी फर्श की सफाई करना फायदेमंद होता है। सफाई करते समय रबर के दस्ताने पहनना भी जरूरी है, इससे हाथ सही रहते हैं और काम करना आसान हो जाता है।

