शरीर के लिए बहुत जरूरी हैै प्रोटीन, ये 4 चीजें सबसे बेस्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 01:28 PM (IST)

शरीर में सभी पोषक तत्व सही मात्रा में होने बहुत जरूरी होते है। इससे ही शरीर सही ढंग से काम कर पाता है। ऐसे में प्रोटीन सही मात्रा में न मिलने पर इम्यून सिस्टम कमजोर होना, भूख ज्यादा लगना, बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना, स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम उन 4 चीजों के बारे में बताते है जिसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी होने में मदद मिलेगी। 

अमरुद

अमरूद विटामिन-सी के साथ प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम अमरुद में 2.6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने से वजन कंट्रोल में रहने के साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। आप रोजाना इसके जूस का भी सेवन कर सकते  है।

 

कटहल

कटहल खाने में टेस्टी होने के साथ शरीर को सेहतमंद बनाने में भी मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने से रोकता है। 100 ग्राम कटहल में 1.8 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से 
 मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करने में मदद करता है। 

किशमिश

किशमिश खाने में टेस्टी होने के साथ कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन और पोटेशियम आदि का उचित मात्रा में पाएं जाते हैं। 100 ग्राम किशमिश में लगभग 3.39 प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। आप भिगो कर रखें किशमिश या चीनी की जगह इसे इस्तेमाल करके सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। खून की कमी को पूरी होने के साथ चेहरे पर ग्लो आता है।

 

खुबानी

खुबानी में विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होने के ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। बात इसमें मौजूद पोषक तत्वों की करें तो 100 ग्राम खुबानी में 1.4 ग्राम प्रोटीन, 1 मिलीग्राम सोडियम और पोटेशियम 259 ग्राम मौजूद होता है। इसलिए खासतौर पर ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

 

Content Writer

neetu