एडवेंचर के शौकीन इन जगहों पर लें पैराग्लाइडिंग का मजा

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 05:57 PM (IST)

घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। वहीं बात अगर युवा की करें तो इन्हें एडवेंचर्स ट्रिप ज्यादा पसंद होती है। ऐसे में अगर आप भी अगर आप भी ऐसी चीजों को पसंद करते हैं तो ऐसे में पैराग्लाइडिंग करना बेस्ट ऑप्शन है। खुली हवा में उड़ने का अहसास होने का एक अलग ही नजारा मिलता है। ऊंचे आसमान से धरती बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। इस एडवेंचर का मजा लेने के लिए आपको भारत में ही बहुत सी ऐसी जगह मिल जाएगी। जहां पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

मनाली

हिमाचल में बसा यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और वादियों से बेहद मशहूर है। यहां पर पैराग्लाइडिंग करने का मजा लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पैराग्लाइडिंग लेने का महद सोलंग और मढ़ी में भी लिया जा सकता है। रोमांच से भरे इन स्पॉट्स में घूमने का एक अलग ही अनुभव मिलता है। वैसे तो मनाली में कभी भी घूमने जा सकते हैं। मगर अक्तूबर से दिसंबर का महीना यहां की खूबसूरत वादियों को एन्जॉय करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

बीर बिलिंग

बीर बिलिंग, हिमाचल के कांगड़ा जिले में बसा बेस्ट पैराग्लाइडिंग स्पॉट है। यहां की खूबसूरत वादियों और एडवेंचर का मजा लेने देश- विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। बीर बिलिंग प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांच का अहसास करवाने के साथ अपने खूबसूरत दृश्यों से फेमस है। पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों को अक्टूबर से दिसंबर के बीच जाना बेस्ट रहेगा।

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

कुंजापुरी

उत्तराखंड की खूबसूरत और दिल को छू लेने वादियों के बीच पैराग्लाइडिंग करने का एक अलग ही मजा है। कुंजापुरी बेस्ट एडवेंचर स्पोर्ट्स में से एक है। नेचर और एडवेंचर्स के शौकीन लोग यहां पर दोनों का मजा लें सकते हैं। बात अगर इस खूबसूरत शहर में घूमने की करें तो यहां किसी भी महीने में जा सकते हैं। मगर पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट माना जाता है।

nari,PunjabKesari

सिक्किम

रोमांच से भरी पैराग्लाइडिंग करने का मजा लेने के लिए सिक्किम बेस्ट ऑप्शन है। यहां की सुंदर वादियों को देखकर आपको जन्नत का अनुभव होगा। पैराग्लाइडिंग करने की शुरुआत से लेकर अंत तक सभी जगह बहुत ही सुंदर और शानदार है। ऐसे में एक बार सिक्किम घूमने के लिए जरूर जाएं।

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static